फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab controversy: Two more arrested in connection with Bajrang Dal workers murder, situation under control in Shivamogga

हिजाब विवाद: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में दो और गिरफ्तार, शिवमोगा में कर्फ्यू शुक्रवार तक बढ़ाया

Wed, 23 Feb 2022 12:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 23 Feb 2022 12:06 PM IST
सार

 शिवमोगा में हालात नियंत्रण में है और तेजी से सुधर रहे हैं। पर्याप्त बल तैनात किया गया है। केएसआरपी और आरएएफ की 20 बटालियनें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
Hijab controversy: Two more arrested in connection with Bajrang Dal workers murder, situation under control in Shivamogga
उडुपी में गश्त करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद गर्माने के बाद शिवमोगा में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के दो और आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद शिवमोगा के कुछ इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद शिवमोगा में लगाया गया कर्फ्यू 25 फरवरी शुक्रवार तक बढ़ा दिया गया है। राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने बताया कि हत्या के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


ज्ञानेंद्र ने कहा कि हत्या व हिंसा को लेकर शिवमोगा के दो थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मिंयों की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोटे व डोड्डापेट पुलिस थानों के प्रदर्शन का आडिट करने की जरूरत है। हम यह देखेंगे कि पिछले पांच सालों से इन थानों में कितने पुलिसकर्मी पदस्थ हैं और वे इन आठों गिरफ्तार आरोपियों पर कैसे नजर रखते थे, जबकि उनका बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है। इन घटनाओं को लेकर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


शिवमोगा के डीआईजी पूर्वी क्षेत्र डॉ. के. त्यागराजन ने कहा कि शहर में हालात नियंत्रण में है और तेजी से सुधर रहे हैं। पर्याप्त बल तैनात किया गया है। केएसआरपी और आरएएफ की 20 बटालियनें तैनात की गई हैं। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया, ताकि जनसामान्य में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बहाल किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शिवमोगा के एसपी बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने कहा था कि 28 साल के हर्षा की हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हर्षा की रविवार रात चाकू व धारदार हथियारों से हत्या कर कर दी गई थी। शिवमोगा से निर्वाचित मंत्री ज्ञानेंद्र ने बुधवार को कहा कि हत्या के मामले में अब तक आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ अन्य से भी पूछताछ चल रही है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि सभी अपराधियों की पृष्ठभूमि की जांच होगी। 


यह पूछने पर कि क्या हर्षा की हत्या कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा रखने के कारण हुई? ज्ञानेंद्र ने कहा कि यह विस्तृत जांच से खुलासा हो सकेगा। सरकार इस हत्या को साधारण हत्या नहीं मान रही है। इसके पीछे की ताकतों को हम सामने लाएंगे। आरोपियों में से अधिकांश का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि पूरे कर्नाटक में शिवमोगा अपराधियों का शरण स्थल बन गया है। ऐसे में यदि जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो ऐसे तत्व और फैलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed