फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Herra Ba Died: Modi went emotional in America on facebook ceo Zuckerbergs questions about Mother

हीरा बा अलविदा : जब मां को याद कर छलके थे आंसू, मार्क जुकरबर्ग के सवाल पर अमेरिका में रो दिए थे मोदी

Fri, 30 Dec 2022 08:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Dec 2022 08:17 AM IST
सार

पीएम मोदी अपनी मां के संघर्षों का अक्सर जिक्र करते रहे हैं। हीरा बा के 100 वें जन्मदिन पर उन्होंने एक ब्लॉग भी लिखा था। पीएम जब अमेरिका गए थे तो फेसबुक के दफ्तर में मार्क जुकरबर्ग ने उनका विशेष साक्षात्कार लिया था।

विज्ञापन
Herra Ba Died: Modi went emotional in America on facebook ceo Zuckerbergs questions about Mother
फेसबुक के प्रमुख ने हीरा बा के बारे में सवाल पूछे तो पीएम के छलके थे आंसू - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां हीरा बा के प्रति जबर्दस्त लगाव था। हीरा बेन अब हमारे बीच नहीं रहीं हैं, लेकिन उनके संघर्ष के किस्से चर्चा में हैं। पीएम को हीरा बा से कितना प्रेम था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2015 में अमेरिका यात्रा के दौरान जब फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने उनसे मां के बारे में सवाल किया तो मोदी की आंखों से आंसू छलक पड़े थे। 

विज्ञापन

हीरा बा का आज तड़के करीब 3.30 बजे अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। पीएम मोदी अपनी मां के संघर्षों का अक्सर जिक्र करते रहे हैं। हीरा बा के 100 वें जन्मदिन पर उन्होंने एक ब्लॉग भी लिखा था। पीएम जब अमेरिका गए थे तो फेसबुक के दफ्तर में मार्क जुकरबर्ग ने उनका विशेष साक्षात्कार लिया था। देश-विदेश के तमाम मुद्दों पर चर्चा के बीच जब जुकरबर्ग ने पीएम से उनकी मां हीरा बेन के बारे में सवाल किया तो मंच पर ही उनके आंसू छलक पड़े थे। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जुकरबर्ग से चर्चा में कहा था 'हमारे बचपन में ही पिताजी का निधन हो गया था। तब परिवार का गुजारा करने के लिए मां आसपास के घरों में बर्तन साफ करने, पानी भरने और मजदूरी करने जाती थी। आप कल्पना कर सकते हैं कि मां हीरा बा ने अपने बच्चों को बड़ा करने के लिए कितना कष्ट उठाया होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम को हीरा बा ने दिया था यह संदेश 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीरा बा को श्रद्धांजलि देते हुए मां के अहम संदेश का जिक्र किया है। 
पीएम ने लिखा, ''मैं जब 100वें जन्मदिन पर मां से मिला तो उन्होंने एक बात कही थी। यह हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી अर्थात काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।'' 
हीरा बा सादगी व संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं। 18 जून 2022 को हीरा बा का 100 वां जन्मदिन था। इस मौके पर पीएम मोदी खासतौर से गांधीनगर स्थित मां के घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया था। उन्होंने मां हीरा बा के चरण पखारे थे और तोहफे के रूप में शॉल भेंट की थी।  


देश में शोक की लहर, अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मां के निधन की सूचना मिलते ही पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। वहां से गांधीनगर स्थित हीरा बेन के आवास पर गए। वहां उनके भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed