{"_id":"639c830857da786e02038ea1","slug":"heroin-worth-over-rs-6-crore-seized-from-kenyan-woman-at-chennai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smuggling: चेन्नई हवाई अड्डे पर जब्त की गई छह करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन, केन्याई महिला गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Smuggling: चेन्नई हवाई अड्डे पर जब्त की गई छह करोड़ रुपये से ज्यादा की हेरोइन, केन्याई महिला गिरफ्तार
Fri, 16 Dec 2022 08:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:09 PM IST
सार
चेन्नई हवाई अड्डे पर एक महिला के पास से छह करोड़ से ज्यादा की हेरोइन जब्त की गई है। फिलहाल, सीमा शुल्क अधिकारियों ने हेरोइन तस्करी के आरोप में केन्या की महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हेरोइन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हेरोइन की तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सीमा शुल्क विभाग ने केन्या की एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार महिला के पास से बरामद की गई हेरोइन की कीमत 6.31 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला शारजाह (यूएई) से 13 दिसंबर को यहां पहुंची थी। संदेह होने पर उसे यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने रोक लिया। सीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने मलाशय में हेरोइन को छुपाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत केन्याई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
विज्ञापन