भारी सुरक्षा के बीच AMU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद, विरोध की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमित शाह सहित कई प्रदेशों के राज्यपाल और सीएम, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री आज अलीगढ़ में होंगे।
आईबी के मुताबिक राष्ट्रपति सहित केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों से खतरा है। इसमें राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भी शामिल हैं। ऐसे में एनआईए, रॉ, इंडियन मिलेट्री इंटेलीजेंस और आईबी सहित सभी प्रमुख खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है।
Heavy security outside Aligarh Muslim University (AMU) ahead of President Ram Nath Kovind's visit for the convocation ceremony later today #Aligarh pic.twitter.com/P6z5VExFKw
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2018
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी विरोध चल रहा है
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी विरोध चल रहा है। इससे पहले स्टूडेंट यूनियन ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को दीक्षांत समारोह में किसी भी आरएसएस के कार्यकर्ता को बुलाये जाने को लेकर आगाह किया था। छात्र संघ ने कहा है कि इस कार्यक्रम में यदि कोई आरएसएस से जुड़ा कार्यकर्ता आता है तो हम उसका विरोध करेंगे।
स्टूडेंट यूनियन के सचिव ने विश्वविद्यालय अथॉरिटी को पत्र लिख कर कहा था कि हमारा विरोध राष्ट्रपति के आने से नहीं है बल्कि उस संघी मानसिकता से है जो मानवता के खिलाफ है। छात्र संघ के सचिव मोहम्मद फहाद ने कहा, 'अगर कोई संघी या महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ा अथवा बाबरी मस्जिद विध्वंस में शामिल व्यक्ति इस दीक्षांत समारोह में शामिल होता है, तो उसके साथ क्या किया जाना चाहिए ये सभी जानते हैं।