दिल्ली-NCR वालों को गर्मी-उमस से मिलेगी राहत: वीकेंड में बादल होंगे मेहरबान, अगस्त में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
इस साल राजधानी दिल्ली ने जुलाई महीने की सामान्य वर्षा को पार कर लिया है। जहां सामान्य जुलाई वर्षा 195.8 मिमी होती है, वहीं इस बार 1 से 31 जुलाई के बीच सफदरजंग स्टेशन पर 259.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह लगातार आठवीं बार है जब जुलाई महीने में दिल्ली में औसत से अधिक बारिश हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों उत्तर भारत के कई राज्य समेत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस वीकेंड फिर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। मौसम एजेंसी का पूर्वानुमान है कि, अगले पांच से छह दिनों तक मानसून ट्रफ दिल्ली के पास बनी रहेगी। कम दबाव वाले क्षेत्र का शेष चक्रवात दिल्ली और आसपास के हिस्सों में हरियाणा, राजस्थान व यूपी तक फैला रहेगा। इस दौरान ट्रफ दिल्ली के पास से गुजरती रहेगी और बारिश की गतिविधियों को और बढ़ावा देगी। रविवार यानी 3 अगस्त को बारिश की तीव्रता और क्षेत्र दोनों बढ़ सकते हैं। अगस्त की शुरुआत भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बरसात भरी होगी।
इस साल राजधानी दिल्ली ने जुलाई महीने की सामान्य वर्षा को पार कर लिया है। जहां सामान्य जुलाई वर्षा 195.8 मिमी होती है, वहीं इस बार 1 से 31 जुलाई के बीच सफदरजंग स्टेशन पर 259.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह लगातार आठवीं बार है जब जुलाई महीने में दिल्ली में औसत से अधिक बारिश हुई है। साल 2010 से अब तक 12 बार ऐसा हो चुका है। जुलाई 2021 में सबसे अधिक 507.1 मिमी और जुलाई 2003 में सर्वाधिक 632 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगातार तीसरे दिन मध्यम दर्जे की मानसूनी बारिश हुई। इस बार बारिश पूरे क्षेत्र में समान रूप से हुई और इसकी अवधि भी लगभग बराबर रही। सफदरजंग वेधशाला में 39 मिमी और पालम एयरपोर्ट स्टेशन में 35 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान है कि, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और उससे सटे उत्तर राजस्थान में 5,000 से 10,000 फीट की ऊंचाई पर सक्रिय है। इन दोनों परिसंचरणों को जोड़ने वाली मानसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिण से गुजर रही है, लेकिन निचले स्तरों में इसके काफी पास है। ट्रफ की नजदीकी दिल्ली-एनसीआर में आगामी 5–6 दिनों तक बारिश की गतिविधि को जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें: US Tariffs: 'सरकार अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के प्रभावों का आकलन कर रही', लोकसभा में बोले पीयूष गोयल
अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। यह सामान्यतः 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलेगी, हालांकि नमी की मात्रा अधिक रहने से थोड़ी चिपचिपाहट बनी रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आगामी सप्ताह में भी इसका असर बना रहेगा।