फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains continued to lash Bengaluru leaving three people dead and two others missing

बंगलूरू: भारी बारिश से बिगड़े हालात, 3 लोगों की मौत 2 लापता

Sun, 15 Oct 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 15 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains continued to lash Bengaluru leaving three people dead and two others missing
बंगलूरू - फोटो : Hindustan Times
बंगलूरू में पिछले 47 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य के हालात बेकाबू  हो गए हैं। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं दो लोग लापता हैं।जलभराव की वजह से कुरुबरहल्ली एरिया के पुजारी वासूदेव भट्ट बह गए और उनका शरीर शनिवार को मिला।
विज्ञापन


जबकि इसी एरिया में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से शंकरप्पा और उनकी पत्नी  कमलम्मा की मौत हो गई। वहीं 57 साल के निगम्मा और उनकी बेटी  22 साल की बेटी  पुष्पा बारिश से उपजे बाढ़ जैसे हालात की वजह से बह गए। दोनों की खोज की जा रही है। जबकि मयसूरू रोड पर एक महिला कार में डूबने लगी उसे आस पास के लोगों ने बचाया। 
विज्ञापन


पढ़ें:  आपदा से हर साल 23 लाख भारतीय होते हैं बेघर, बाढ़ है अहम कारण: रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और बंगलूरू विकास मंत्री केजे जॉर्ज ने बंगलूरू का दौरा किया। पुजारी भट के घर भी पहुंचे।साथ पुजारी के बच्चों के देख-रेख का वादा किया तथा बीवी को नौकरी देने का वादा किया है।

बंगलूरू के मेयर संपथ राज ने बताया कि शुक्रवार की रात इतनी तेज बारिश हुई कि बंगलूरू में काफी नुकसान हुआ है। अभी तक बारिश की वजह से छह लोगों की मौत हो चुकी है।127 साल बाद यहां सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed