{"_id":"6196725d67b50c623f272474","slug":"heavy-rain-red-alert-for-tamil-nadu-karnataka-puducherry-school-will-remain-closed-latest-weather-report-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: तमिलनाडु में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Report: तमिलनाडु में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों का हाल
Thu, 18 Nov 2021 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:03 PM IST
सार
तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के विभिन्न हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र एक संबद्ध चक्रवाती सर्कुलेशन के साथ बारिश लाने वाले क्षेत्र में बना हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के चेर्न्नई और उसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को जमकर बारिश हुई। चेन्नई और निकटवर्ती इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण हालात अभी तक सामान्य नहीं हुए हैं। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि प्रायद्वीपीय भारत में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव में राज्य के तटीय इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। कम दबाव के क्षेत्र के 19 नवंबर तक पश्चिम की ओर बढ़ने तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के तटों तक पहुंचने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और कम दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में एक दबाव में तब्दील होने की संभावना है।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों पर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा तिरुवन्नामलाई, विलप्पुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लूर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के विभिन्न हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र एक संबद्ध चक्रवाती सर्कुलेशन के साथ बारिश लाने वाले क्षेत्र में बना हुआ है।
विज्ञापन
भारी बारिश की वजह से पुडुचेरी के स्कूल, कॉलेज बंद
कराईकल। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से सभी स्कूल और कॉलेज भारी बारिश की वजह से बंद कर दिए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार तमिलनाडु के नागपट्टिनम और तिरुवरुर जिलों से घिरे क्षेत्र कराईकल में बृहस्पतिवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों तक पुडुचेरी में भारी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहें गए। वहीं, तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में भी अगले 24 घंटों तक अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
कर्नाटक: बेंगलुरु में भी कल स्कूल बंद
लगातार बारिश की वजह से कर्नाटक की राजधानी में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर जे मंजूनाथ के अनुसार, लगातार बारिश के कारण बेंगलुरु शहरी जिले में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी, प्ले होम कल बंद रहेंगे।