फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain lashes Mumbai leaving streets water logged in several parts of the city

मुंबई: मानसून की पहली बारिश ने थामे रेल-विमान सेवा के पहिए, बीएमसी ने रोकी अधिकारियों की छुट्टी

Thu, 07 Jun 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 07 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain lashes Mumbai leaving streets water logged in several parts of the city
मुंबई पहुंचा मानसून

देश की आर्थिक नगरी मुंबई में मौसम विभाग ने 8, 9 और 10 जून के बीच भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह बारिश सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। इसी बीच गुरुवार को बारिश ने मुंबई में दस्तक दी, जिसके बाद शहर की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के पहिए थम गए। जेट एयरवेज को भी भारी बारिश की वजह से लंदन से मुंबई आ रही 9डब्ल्यू-117 फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


जहां ट्रेनें बारिश की वजह से 20 मिनट देरी से चल रही हैं वहीं हिंदमाता शहर के कई शहरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद एहतियातन एनडीआरएफ की तीन टीमों को तैनात कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से बीएमसी ने अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। मुंबई में मानसून से पहले हुई बारिश जन जीवन को प्रभावित कर चुकी है। यही वजह है कि पहली बारिश होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इससे पहले सोमवार को मुंबई में 42 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण और गोवा के ऊपर चक्रवात बनता दिख रहा है जो जल्द ही महाराष्ट्र के तटों पर पहुंचेगा। इसी वजह से मुंबई, रत्नागिरी, दहाणु, ठाणे और सिंधुदुर्ग में 8, 9 और 10 जून के बीच भारी होने की पूरी संभावना है। 10-11 जून को सूरत और वलसाड में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक में भी यह चक्रवात भारी बारिश की वजह बन सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी इस समय कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में तेज बारिश दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed