फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain from Himachal to Karnataka and from West UP to Mizoram; Alert for next five to seven days

Rain Alert : हिमाचल से कर्नाटक और पश्चिमी यूपी से मिजोरम तक जमकर बारिश; अगले पांच से सात दिन के लिए अलर्ट

Mon, 11 Aug 2025 05:24 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 11 Aug 2025 05:24 AM IST
सार

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर अगले सात दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। 13 अगस्त उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 21 सेमी तक वर्षा हो सकती है। पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy rain from Himachal to Karnataka and from West UP to Mizoram; Alert for next five to seven days
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मानसूनी बारिश से उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य भागों में भी हलचल मची है। हिमाचल प्रदेश पर शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। किन्नौर कैलाश यात्रा गए एक श्रद्धालु का शव भी मिला है। पहाड़ से मलबा आने से नालागढ़ के कुमारहट्टी के समीप एक कृत्रिम झील बन गई है, जो कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। खासतौर पर यह देखते हुए कि मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर देश के अन्य भागों में अगले पांच से सात दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

तेलंगाना में 17 तक अलर्ट
मौसम विभाग ने तेलंगाना में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। शनिवार की रात को हैदराबाद में भारी बारिश हुई। रविवार को भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर अगले सात दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। 13 अगस्त उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 21 सेमी तक वर्षा हो सकती है। पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश होने की संभावना है। 13 से 16 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा।

विज्ञापन

रविवार को यहां हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में जमकर बारिश हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

हिमाचल के जिलों में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कों पर आया मलबा
हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात कनफारा के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से पंजाब के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से श्रीनयनादेवी मंदिर जा रहे थे। दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। किन्नौर कैलाश यात्रा में गए एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। रविवार सुबह उसका शव पार्वती कुंड के पास मिला। आधार कार्ड के मुताबिक पहचान कोलकाता निवासी सूरज दास के रूप में हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा चार पहुंच गया है। कुमारहट्टी के पास कृत्रिम झील बनने से एक घर को खतरा पैदा हो गया है, जिसे खाली करा लिया गया है।

हिमाचल में शिमला समेत कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। कुल्लू की सैंज ग्राम पंचायत रैला-2 की काला छौ पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग दयोड के पास धंसना शुरू हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही एकतरफा हो रही है। प्रदेश में अभी भी 359 सड़कें, 145 बिजली ट्रांसफार्मर और 520 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

 त्रिकुटा पर्वत पर मूसलाधार बारिश
जम्मू-कश्मीर की धर्मनगरी कटड़ा में रविवार की सुबह लगभग पांच घंटे मां वैष्णो देवी के दरबार और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के कदम थम गए। भारी धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इसके चलते अधिकांश श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी पड़ी, जबकि कई श्रद्धालु घोड़े, पिट्ठू और पालकी के सहारे भवन की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed