{"_id":"5c490471bdec2205dc401261","slug":"hearing-of-petitions-filed-in-supreme-court-will-be-done-within-5-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर पांच दिनों के भीतर होगी सुनवाई, खाका तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर पांच दिनों के भीतर होगी सुनवाई, खाका तैयार
Thu, 24 Jan 2019 05:48 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 24 Jan 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाली याचिकाओं पर पांच दिन के अंदर सुनवाई का खाका तैयार कर लिया गया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा, मैंने मामलों के सूचीबद्ध के लिए नया नियम तैयार कर लिया है। मैं मेंशनिंग से निजात पाना चाहता हूं क्योंकि इसमें बेवजह अदालत का बहुमूल्य समय नष्ट होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली नई याचिकाओं पर पांच दिनों के भीतर संबंधित पीठ के समक्ष सुनवाई हो जाएगी। अगर पांच दिन में कोई मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध न हो तो वकील रजिस्ट्रार के पास इसका उल्लेख कर सकते हैं और सुनवाई की तारीख ले सकते हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि रोजाना चीफ जस्टिस की कोर्ट में मामले की तत्काल सुनवाई के लिए वकीलों की लाइन लगती है। पद संभालते वक्त चीफ जस्टिस गोगोई ने वकीलों से कहा था सिर्फ फांसी की सजा या घर को गिराने से संबंधित मामलों में ही मेंशनिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन