फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry says three dose DNA vaccine may be the most expensive developed in India

स्वास्थ्य मंत्रालय : भारत में विकसित सबसे महंगी हो सकती है तीन खुराक वाली डीएनए वैक्सीन 

Thu, 07 Oct 2021 02:19 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 02:19 AM IST
सार

दुनिया की यह पहली डीएनए वैक्सीन अन्य की तुलना में सबसे महंगी हो सकती है। कंपनी ने तीन खुराक की कीमत करीब दो हजार रुपये रखी है जिसे लेकर सरकार के साथ अभी भी बातचीत का दौर चल रहा है।

विज्ञापन
Health Ministry says three dose DNA vaccine may be the most expensive developed in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन भारत में विकसित हो चुकी है। करीब एक महीने पहले इस वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति भी मिल चुकी है, लेकिन तीन खुराक वाली इस वैक्सीन की कीमत अभी भी तय नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन अन्य की तुलना में सबसे महंगी हो सकती है। कंपनी ने तीन खुराक की कीमत करीब दो हजार रुपये रखी है जिसे लेकर सरकार के साथ अभी भी बातचीत का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


सरकार और कंपनी के बीच वैक्सीन कीमत पर चर्चा जारी 
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी डीएनए वैक्सीन की कीमत तय नहीं हुई है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि जायडस कैडिला फॉर्मा कंपनी ने वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह वैक्सीन 12 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग में इस्तेमाल की जा सकती है। कंपनी को हाल ही में वैक्सीन की दो खुराक करने के लिए तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति भी मिल चुकी है लेकिन अभी इसे टीकाकरण में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए वैक्सीन के अलावा कोरोना टीकाकरण में अब तक मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक वाली वैक्सीन भी शामिल नहीं हो पाई है। वहीं, टीकाकरण में शामिल स्पूतनिक-5 वैक्सीन का घरेलू उत्पादन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोविशील्ड और स्पूतनिक-5 की तुलना में डीएनए वैक्सीन थोड़ी महंगी हो सकती है। इस वैक्सीन को देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर काफी खर्चा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed