फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   health ministry report revealed that around 15 lakh TB cases found this year and up stood on top

इस साल मिले 15 लाख से ज्यादा टीबी के केस, यूपी सबसे ऊपर: हेल्थ मिनिस्ट्री 

Fri, 15 Dec 2017 06:39 AM IST
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
 health ministry report revealed that around 15 lakh TB cases found this year and up stood on top
दुनिया भर में तपेदिक (टीबी) की राजधानी कहे जाने वाले भारत में इस साल 15 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान की गई है। पिछले कई महीनों से टीबी को लेकर देशभर में चल रही मुहिम के जरिये इन मरीजों का पता चला है। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से ढाई लाख मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से लेकर 5 दिसंबर के बीच 15,18,008 मरीज मिले हैं। इनमें से 12,05,488 मरीजों की पहचान सरकारी अस्पतालों से हुई है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों से 3,12,520 मरीज मिले हैं। भारत में अब टीबी मरीजों की संख्या 35 लाख से ऊपर जा चुकी है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही टीबी के मरीजों के इलाज में आर्थिक मदद भी करने जा रही है। मरीजों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी शुरू हो चुकी है, जहां जिले से लेकर राज्य तक की स्थिति के बारे में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली में हरियाणा से ज्यादा मरीज
रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में इस साल टीबी के 34 हजार 199 केस मिले हैं, जबकि दिल्ली में 37 हजार 490 केस हैं। दिल्ली का नेहरू नगर टीबी को लेकर रेड जोन में रखा गया है। इस इलाके से सर्वाधिक 2,729 मरीज दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: टीबी मरीजों के लिए आधार कार्ड जरूरी, तभी देगी सरकार 'नगद सहायता'

कानपुर रेड अलर्ट पर
यूपी में टीबी के 2 लाख 54 हजार 717 मरीज दर्ज हुए हैं। इस राज्य में कानपुर जिले को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जहां सर्वाधिक 12 हजार 863 मरीज पंजीकृत हैं। यूपी के अलावा महाराष्ट्र (1,64,113) दूसरे और गुजरात (1,23,101) तीसरे नंबर पर है।


हर महीने मिलेंगे 500 रुपये
केंद्र सरकार टीबी के मरीजों को राहत देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सरकार देशभर के 35 लाख मरीजों को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद करेगी। हालांकि कुछ राज्य पहले से ही आर्थिक मदद कर रहे हैं, लेकिन सरकार के इस फैसले पर जानकारों का कहना है कि इससे मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत भी मिलेगी। 

अन्य राज्यों की स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 73,404, अंडमान निकोबार में 560, अरुणाचल प्रदेश में 2,861, पंजाब में 40,165, असम में 34,865, बिहार में 78,927 और चंडीगढ़ में 5,431 नए टीबी मरीज मिले हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में 33,782, गोवा में 1,875, हिमाचल प्रदेश में 12,235, जम्मू-कश्मीर में 8,998, झारखंड में 33,336, कर्नाटक में 63,286, केरल में 17,329, मध्य प्रदेश में 1,13,915 और मणिपुर में 2,318 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed