{"_id":"594b6ae84f1c1b44738b47f9","slug":"health-ministry-will-provide-cash-for-tb-patient-adhaar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों के लिए आधार कार्ड जरूरी, तभी देगी सरकार 'नगद सहायता' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टीबी मरीजों के लिए आधार कार्ड जरूरी, तभी देगी सरकार 'नगद सहायता'
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड वाले टीबी मरीजों को सरकार देगी 'नकद सहायता'
- फोटो : the wire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में मौजूद टीबी के सभी मरीजों के पास आधार कार्ड होना एक जरूरी दस्तावेज बताया है। खबर है कि जिस टीबी मरीज के पास आधार कार्ड होगा उसे टीबी के इलाज के दौरान सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (RNTC) के तहत ये योजना बनाई गई है। सरकारी नोटिस के अनुसार जबतक टीबी मरीज के पास आधार कार्ड नहीं होगा उसे इस स्कीम के तहत किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि स्कीम के तहत टीबी मरीजों को 'सशर्त नकदी सहायता' दी जाएगी जिसमें स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले निजी वार्डर और उपचार समर्थकों को रखा जाएगा। वहीं, इस स्कीम को लेकर आरएनटीसी का कहना है इस स्कीम का उद्देश्य देशभर में टीबी के सभी मरीजों तक पहुंचकर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारत में 2015 में टीबी के 2.8 मिलियन से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इन सभी मामलों की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दवारा समीक्षा की गई और भारत को टीबी रोग के चलते डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट करने को कहा गया। लेकिन ये बात सामने आई है कि 2015 में अकेले भारत में ही टीबी के 6.1 मिलिनय केस डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट किये गए हैं।
लेकिन, कई हेल्थ कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक इस स्कीम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही किसी आधार कार्ड रखने वाले टीबी मरीज को इसका लाभ मिला है।