फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delta Plus variant of coronavirus is a Variant of Concern in India says Union Health Ministry

स्वास्थ्य मंत्रालय : डेल्टा+ को सरकार ने 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया, तीन राज्यों को अलर्ट जारी

Tue, 22 Jun 2021 09:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Jun 2021 09:30 PM IST
सार

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार भारत में योग दिवस के दिन लोगों को रिकॉर्ड 88.09 लाख खुराकें लगाई गईं जो कि अब तक सबसे अधिक थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट भारत सहित 80 देशों में पाया गया है।

विज्ञापन
Delta Plus variant of coronavirus is a Variant of Concern in India says Union Health Ministry
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री के एलान के बाद से 21 जून यानी योग दिवस के मौके पर कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार भारत में इस दिन लोगों को रिकॉर्ड 88.09 लाख खुराकें लगाई गईं जो कि अब तक सबसे अधिक थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट भारत सहित 80 देशों में पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डेल्टा प्लस 9 देशों में पाया गया है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस का नाम शामिल है। जबकि भारत में इसके 22 मरीज मिले हैं जिसके कारण इसे अब  सरकार ने देश में 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं इस डेल्टा प्लस वेरिएंट के लिए भारत सरकार ने महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि इन राज्यों के कुछ जिलों में इनके मरीज मिले हैं। राज्यों के मुख्य सचिवों को सलाह दी गई है कि वे जिलों और समूहों में तत्काल रोकथाम के उपाय करें।   
विज्ञापन


टीका आपूर्ति रोकने की खबर गलत : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने सुनिश्चित किया था कि राज्य सीधी खरीद श्रेणी के तहत कोविड-19 टीकों की पूरी आपूर्ति संबंधित प्रदेशों को 21 जून से पहले उपलब्ध हो जाए। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया में आई खबरों में आरोप लगाया गया है कि मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान दिल्ली सरकार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लिए मुफ्त टीके की आपूर्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत सरकार ने राज्य सीधी खरीद श्रेणी के तहत कोविड-19 टीकों की पूरी आपूर्ति संबंधित प्रदेशों को 21 जून तक मुहैया करना सुनिश्चित किया था।  डाटा के मुताबिक, राज्य सीधी खरीद श्रेणी के तहत आंवटित 5.6 लाख खुराक दिल्ली को टीका विनिर्माताओं ने 21 जून से पहले आपूर्ति कर दी गई।



बयान में कहा गया है कि इसके अलावा 8.8 लाख खुराक केंद्र की खरीद के तहत दिल्ली को मुफ्त में दी गई तथा और अधिक खुराक भी मिलने वाली है, जिसकी आपूर्ति जून अंत तक होगी। बयान में कहा गया है कि 22 जून तक दिल्ली के पास कोविड टीकों की ऐसी 9.9 लाख से अधिक खुराक है, जिन्हें उपयोग में नहीं लाया गया है।

बयान में कहा गया है कि 21 जून से राज्य सरकार और भारत सरकार की टीकों की आपूर्ति का इस्तेमाल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए किया जाएगा। दरअसल, प्राथमिकता प्राप्त श्रेणियों के सभी समूहों को अब एकीकृत कर दिया गया है और उन्हें सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में मुफ्त टीका लगाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed