फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hathras Stampede incident Baba Sakaaar Hari Pink Army Officer tells secret story news and updates

Hathras: आखिर क्या छुपाना चाहता था बाबा और उसकी पिंक आर्मी, इस अधिकारी ने बताई नारायण साकार के इस राज की कहानी

Thu, 04 Jul 2024 05:29 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
वरिष्ठ आईपीएस और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आरपी मीना कहते हैं कि यह बात तो निश्चित तौर पर जांच की बात है कि आखिर कोई व्यक्ति किसी कार्यक्रम को इस तरह से सीक्रेट क्यों रखना चाहता है। वह भी तब जब कि इसका आयोजन एक खुले मैदान में हो रहा है और ढोल नगाड़े बजा करके किया जा रहा है। 
loader
Hathras Stampede incident Baba Sakaaar Hari Pink Army Officer tells secret story news and updates
साकार हरि बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह सत्संग करने वाले बाबा की ही साजिश थी या उसकी पिंक आर्मी का फैलाया हुआ पूरा तंत्र। आखिर जिस जगह पर सत्संग हो रहा था, वहां पर जैमर जैसी व्यवस्था क्यों की गई। स्थानीय लोगों से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं कि आखिर बाबा ऐसा क्या था, जो छुपाना चाहता था। पूरे इलाके में जैमर की व्यवस्था से लोगों का फोन नेटवर्क भी पूरी तरह से बंद हो चुका था। इस पूरे मसले पर पूर्व पुलिस अधिकारी ने बाबा की वीडियो ना बनाने वाली मॉडस ऑपरेंडी का पूरा राजफाश किया है।


सिकंदरा राव के इलाके में होने वाले बाबा के कार्यक्रम में आखिर ऐसा क्या था जो बाबा और उसकी पिंक आर्मी नहीं चाहती थी कि मोबाइल में कुछ भी कैद हो। वरिष्ठ आईपीएस और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आरपी मीना कहते हैं कि यह बात तो निश्चित तौर पर जांच की बात है कि आखिर कोई व्यक्ति किसी कार्यक्रम को इस तरह से सीक्रेट क्यों रखना चाहता है। वह भी तब जब कि इसका आयोजन एक खुले मैदान में हो रहा है और ढोल नगाड़े बजा करके किया जा रहा है। रिटायर्ड आईपीएस मीना कहते हैं कि उनको भी इस बात की जानकारी हुई है कि वहां पर वीडियो और फोटोग्राफी को पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया गया था। वह सवाल उठाते हैं कि आखिर वहां के आयोजकों को क्या इस बात का अंदेशा था कि किसी भी तरीके की कोई बड़ी घटना हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो उसके फिलहाल कोई सबूत ना दिखे। मीना कहते हैं कि बाबा के प्रवचन के वीडियो कभी पब्लिक में बहुत ज्यादा आए हों तो कोई बताए। हालांकि वह बताते हैं कि घटना के बाद जिस तरीके से बाबा निशाने पर आए हैं उससे निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई तो की जानी ही चाहिए। 


मोगलगढ़ी के रहने वाले अतुल सचान कहते हैं कि उन्होंने मंगलवार को दोपहर 11 बजे के करीब जब सत्संग स्थल पर जाकर वीडियो बनानी शुरू की, तो सेवादारों ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। वह कहते हैं क्योंकि वह स्थानीय हैं और उनके साथ गांव के लोग भी थे इसलिए वहां सेवादारों से भिड़ गए। बावजूद इसके सेवादारों ने उनके मोबाइल से बहुत से वीडियो डिलीट करवा दिए। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि जिस तरीके के हालात इस वीडियो में दिख रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि कितना मिस मैनेजमेंट था। अतुल कहते हैं कि जो घटना हुई है, उसके पीछे इस वीडियो से तस्दीक की जा सकती है कि कुप्रबंधन के चलते ही यह पूरी घटना हुई है। उनका कहना है कि यहां पर पुलिस से ज्यादा बाबा के सेवादार लगे हुए थे। जो लोगों के आने-जाने, रहने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। लेकिन सेवादारों के माध्यम से ऐसे बड़े आयोजनों की जिम्मेदारियां तब तक नहीं सफल होती हैं, जब तक पुलिस और प्रशासन का अमला भी वहां पर मौजूद न हो। अतुल कहते हैं कि जितने भी पुलिस वाले यहां पर थे वह भीड़ के लिहाज से ना के बराबर थे। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा के सेवादारों ने जिस तरीके से दबंगई की, वह भी चरम पर है। वह कहते हैं कि मुख्य सड़क के साथ-साथ आसपास की सड़कों से कौन गुजरेगा और कौन नहीं गुजरेगा, इसकी भी ठेकेदारी बाबा के सेवादारों ने ली रखी थी। घटनास्थल पर मौजूद चंकी साहू कहते हैं कि उनका और उनके रिश्तेदारों का तो सेवादारों से कई बार इसे लेकर विवाद भी हुआ। वह कहते हैं, जिस खेत के पास से सड़क बनाकर बाबा को सत्संग स्थल पर ले जाने की तैयारी थी, उसी के पास से ही उनके गांव को रास्ता जाता है। लेकिन बाबा के सेवादारों ने उस रास्ते पर भी आने-जाने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे। साहू कहते हैं कि इससे नाराज होकर उनके साथ के कई लोगों ने इसका विरोध भी किया और बाबा के सेवादारों से भिड़ भी गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed