फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel will lead Gujarat congress, party keep a close watch on Rajasthan

आओ हार्दिक पटेल अब तुम संभालो गुजरात की कमान, राजस्थान पर पैनी नजर

Sat, 11 Jul 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Jul 2020 10:13 PM IST
सार

  • कांग्रेस सोनिया गांधी एक्शन में
  • सचिन पायलट से फिलहाल नहीं मिले राहुल गांधी
  • राहुल गांधी को केन्द्र में रखकर बन रही है कांग्रेस की नई टीम

विज्ञापन
Hardik Patel will lead Gujarat congress, party keep a close watch on Rajasthan
राहुल गांधी औऱ हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजस्थान की राज्य सरकार को बचाने का पूरी जिम्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर है। कांग्रेस अध्यक्ष वहां पार्टी के भीतर किचकिच वाली पंचायत नहीं करना चाहती। गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। इस बीच 18-20 विधायक गुडग़ांव में शिफ्ट हो चुके हैं। दस ने फोन स्विच ऑफ कर लिया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज है। वह अपना मान-सम्मान चाहते हैं, लेकिन अभी उन्हें कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोशिश के बाद भी मिलने का समय नहीं दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की टीम हालात पर नजर रख रही है। इस बीच एक बड़ा बदलाव हुआ है। गुजरात में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हार्दिक पटेल को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


हार्दिक पटेल आओ संभालो गुजरात
हार्दिक पटेल युवा हैं। पटेल समाज से आते हैं। कांग्रेस पार्टी का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की राजनीतिक कार्यशैली के धुर विरोधी हार्दिक पटेल को सोनिया गांधी ने खुशी से यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इस समय वह देश में सबसे कम उम्र के प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन चुके हैं। यह फैसला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भावी टीम को देखते हुए लिया गया है। पटेल से बड़े, वरिष्ठ, अनुभवी गुजरात में कांग्रेस पार्टी के कई नेता हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी के काबिल भी हैं। लेकिन पाटीदार समाज के जुड़ाव, हार्दिक के जनसमर्थन को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संगठनात्मक दायित्व पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


गुजरात में हो दो-दो हाथ
गुजरात में हार्दिक पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने राज्य में राजनीति के दो-दो हाथ संदेश दिया है। इसे भावी विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि हार्दिक पटेल युवा हैं। उन्हें कम से कम आगे के तीन दशक की राजनीति करनी है। इसे देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed