फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hanuman Janmotsav: Procession held in Uttamnagar today, will delhi police able to stop the violence

हनुमान जन्मोत्सवः आज उत्तम नगर में निकलेगी शोभायात्रा, दिल्ली पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा हालात पर काबू रखना

Sun, 17 Apr 2022 02:04 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बजरंग दल के पदाधिकारियों से इस बात का आग्रह किया है कि वे अपनी शोभायात्रा का मार्ग परिवर्तित कर दें जिससे मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचा जा सके। लेकिन बजरंग दल के पदाधिकारी शोभायात्रा का मार्ग परिवर्तित करने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav: Procession held in Uttamnagar today, will delhi police able to stop the violence
अलर्ट पर पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर हमला होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हमले के बाद दिल्ली पुलिस के खुफिया तंत्र और सुरक्षा देने की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन पुलिस की चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि आज रविवार को भी दिल्ली में एक बड़ी शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी हो चुकी है। उत्तमनगर में निकाली जाने वाली यह शोभायात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

विज्ञापन

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बजरंग दल के पदाधिकारियों से इस बात का आग्रह किया है कि वे अपनी शोभायात्रा का मार्ग परिवर्तित कर दें जिससे कुछ इलाकों में जाने से बचा जा सके। लेकिन बजरंग दल के पदाधिकारी शोभायात्रा का मार्ग परिवर्तित करने से इनकार कर रहे हैं। दोनों पक्षों में इस समय भी बातचीत का दौर जारी है, लेकिन बजरंग दल शोभायात्रा को विशेष इलाकों से गुजारने की जिद पर अड़ा है।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि उत्तम नगर की शोभायात्रा में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक स्वर्ण सिंह सोलंकी भी शामिल होंगे। अपने जोशीले भाषणों के लिए विख्यात सोलंकी शोभायात्रा के अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस के जवानों पर किसी अप्रिय घटना को रोकने का दबाव ज्यादा है। शोभायात्रा शाम तीन बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का कार्यक्रम केवल जहांगीरपुरी और उत्तम नगर तक सीमित नहीं रहेगा। इसके बाद दिल्ली के लगभग आधे दर्जन जगहों पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। यदि पुलिस की अनुमति मिली तो दिल्ली के कई और संवेदनशील इलाकों से यात्रा निकाला जाना तय है। दिल्ली के साथ-साथ इसके आसपास की एरिया में भी शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई जा रही है और इसके लिए पदाधिकारियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed