फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HAL to make 1100 combat plane, choppers for defence sector

केंद्र सरकार ने दिया 1000 फाइटर प्लेन, 100 चॉपर के निर्माण का ऑर्डर

Tue, 28 Mar 2017 02:18 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 28 Mar 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
HAL to make 1100 combat plane, choppers for defence sector

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के स्वेदशीकरण के लिए मुहिम छेड़ दी है। सरकार ने एचएएल को डिफेंस सेक्टर के लिए 1000 फाइटर प्लेन और 100 हेलिकॉप्टर बनाने का ऑर्डर दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी जल्द ही भारतीय वायुसेना को 123 तेजस विमानों की आपूर्ति करने जा रही है। 

विज्ञापन


अगले साल से शुरू होगी तेजस की आपूर्ति 

एचएएल के चेयरमैन और एमडी टी सुवर्णा राजू ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अगले साल यानी 2018-19 में कंपनी पहले चरण में 16 तेजस विमान वायुसेना को देगी। इसके अलावा अगले पांच साल में कंपनी वायुसेना के अन्य विमानों जैसे कि सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर और मिराज जेट विमानों को पूरी तरह से अपग्रेड करेगा। कंपनी इनकी मारक क्षमता को भी बढ़ाने जा रही है। 
विज्ञापन


राजू ने कहा कि जिन हेलिकॉप्टर का निर्माण एचएएल करने जा रही है, उनमें हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर,  कमॉव 226 और एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर का निर्माण अगले 10 सालों में करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस के साथ होगी पार्टनरशिप

HAL to make 1100 combat plane, choppers for defence sector
tejas

एचएएल ने रूस की रक्षा फर्मों के साथ टाईअप किया है, जिसके जरिए कमॉव 226टी हेलिकॉप्टरों को भारत में बना जाएगा। इन हेलिकॉप्टरों के बनने के बाद चीता और चेतक चॉपर का दौर खत्म हो जाएगा।

तेजस के निर्माण में दुगनी होगी रफ्तार 

राजू ने कहा कि कंपनी तेजस के निर्माण में भी तेजी दिखाएगी। अभी फिलहाल 8 तेजस विमानों का निर्माण एचएएल पूरे साल में करती है। अब इसको बढ़ाकर के 16 करने जा रही है। तेजस को पिछले साल वायुसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया था।

अभी एचएएल के पास वायुसेना से 40 तेजस विमान बनाने का ऑर्डर मिला हुआ है। 83 विमानों का सरकार की तरफ से ऑर्डर मिला है। कंपनी सुखोई विमानों को भी मिसाइल और सेंसर लगाकर के अपग्रेड कराने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed