फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HAL BEL signed a contract for co-development & co-production of Long-Range Dual Band Infra-Red Search & Track System for Su 30 MKI in Bengaluru under MAKE-II procedure of Defence Acquisition Procedure

मेक इन इंडिया: एचएएल और बीईएल ने किया अनुबंध पर हस्ताक्षर, सुकोई लड़ाकू विमान को और ताकतवर बनाने के लिए करेंगे काम

Tue, 26 Apr 2022 03:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Apr 2022 03:38 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सिस्टम में हवा से हवा और हवा से जमीन पर लक्ष्य ट्रैकिंग और स्थानीयकरण के लिए सिंगल विंडो में टेलीविजन डे कैमरा, इन्फ्रारेड और लेजर सेंसर जैसी विशेषताएं होंगी। यह प्रणाली भारतीय वायु सेना की वायु श्रेष्ठता को बढ़ाएगी। 

विज्ञापन
HAL BEL signed a contract for co-development & co-production of Long-Range Dual Band Infra-Red Search & Track System for Su 30 MKI in Bengaluru under MAKE-II procedure of Defence Acquisition Procedure
Make In India - फोटो : ANI

विस्तार

एचएएल और बीईएल ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) की मेक-II प्रक्रिया के तहत मंगलवार को बेंगलुरु में सुकोई लड़ाकू विमान के लिए लॉन्ग-रेंज डुअल बैंड इंफ्रा-रेड सर्च एंड ट्रैक सिस्टम (IRST) के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह अनुबंध मेक इन इंडिया के हिस्से के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित आईआरएसटी प्रणाली रक्षा उड्डयन के क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय रणनीतिक प्रौद्योगिकी उत्पाद होगी और वैश्विक बाजार में मौजूदा आईआरएसटी प्रणाली के लिए तकनीकी रूप से प्रतिस्पर्धी होगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिस्टम में हवा से हवा और हवा से जमीन पर लक्ष्य ट्रैकिंग और स्थानीयकरण के लिए सिंगल विंडो में टेलीविजन डे कैमरा, इन्फ्रारेड और लेजर सेंसर जैसी विशेषताएं होंगी। यह प्रणाली भारतीय वायु सेना की वायु श्रेष्ठता को बढ़ाएगी। प्रौद्योगिकी के लिहाज से महत्वपूर्ण आईआरएसटी प्रणाली के विकास के लिए रक्षा क्षेत्र के दो सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के साथ आने से इस क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed