{"_id":"61e024ffc5616358cf1036f5","slug":"guwahati-bikaner-express-train-accident-indian-railway-issues-helpline-numbers-know-steps-taken-for-rescue-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीपीआरओ बोले- बीकानेर से ट्रेन में सवार हुए थे 308 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीपीआरओ बोले- बीकानेर से ट्रेन में सवार हुए थे 308 यात्री
Thu, 13 Jan 2022 06:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:41 PM IST
सार
रेलवे ने कहा कि दिल्ली से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में हुआ ट्रेन हादसा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित दोमोहानी में गुरुवार को भीषण रेल हादसा हुआ। यहां गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के पांच से छह डिब्बे पटरी से उतरकर ट्रैक के आसपास गिर गए। घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इस बीच रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। ट्रेन में सवाल लोगों के परिजन- 03612731622, 03564 255190, 050 34666, 0361-273162, 2731622, 2731623 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
दूसरी तरफ रेलवे सीपीआरओ शशि किरण ने भी इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जलपाईगुड़ी से मरीजों के लिए एक्सिडेंट रिलीफ वैन निकल चुकी है। कितने यात्री हताहत हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन बीकानेर से इस ट्रेन में 308 यात्री निकले थे।"
विज्ञापन
कैप्टन किरण ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी घटनास्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद ही हादसे की वजह सामने आ पाएगी। इस बीच सामने आया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।