{"_id":"65229a311c12413f9f07bcb8","slug":"guv-to-return-to-kolkata-after-north-bengal-visit-discuss-mgnrega-issue-with-those-deprived-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: उत्तर बंगाल से लौटने के बाद मनरेगा से वंचित लोगों से मुलाकात करेंगे राज्यपाल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: उत्तर बंगाल से लौटने के बाद मनरेगा से वंचित लोगों से मुलाकात करेंगे राज्यपाल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Sun, 08 Oct 2023 05:36 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:36 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद मनरेगा से वंचित लोगों से मिलेंगे। राज्यपाल के रविवार शाम तक कोलकाता लौटने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद मनरेगा के काम से वंचित लोगों से मिलेंगे। राज्यपाल आनंद बोस ने कलिम्पोंग में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं वंचितों से बात करूंगा और सीधे उनकी शिकायतें सुनूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं न केवल केंद्र सरकार बल्कि हर उस संबंधित पक्षों से बात करूंगा, जो मनरेगा से जुड़े हैं।
दार्जिलिंग दौरे पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल उत्तर बंगाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को पत्र लिखा, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या राजभवन के बाहर टीएमसी के धरना प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। बता दें दार्जिलिंग के दौरे पर गए राज्यपाल ने वहां तीन सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल से शनिवार को मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल ने मनरेगा बकाए का मामला केंद्र के सामने उठाने का आश्वासन दिया। सूत्रों की माने तो राज्यपाल के रविवार शाम तक कोलकाता लौटने की संभावना है। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई कि वापस लौटने के बाद वह टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिलेंगे या नहीं।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राजभवन के बाहर किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज चौथा दिन है। प्रदर्शन कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं की मांग है कि राज्यपाल आनंद बोस प्रदर्शन स्थल पर उनसे मुलाकात करें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का राज्य द्वारा अनुपालन न करने के कारण मनरेगा की धारा 27 के मुताबिक पश्चिम बंगाल को धन जारी करना 9 मार्च, 2022 से रोक दिया गया था।