फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarati couple and their three-year-old daughter were kidnapped in Libya while trying to reach Portugal

Gujarat: पुर्तगाल जाने की कोशिश में दंपती और तीन साल की बच्ची लीबिया में अगवा, एजेंट ने दो करोड़ फिरौती मांगी

Sat, 13 Dec 2025 09:33 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा Published by: लव गौर Updated Sat, 13 Dec 2025 09:33 PM IST
सार

पुर्तगाल जाने की कोशिश में एक गुजराती दंपती और उनकी तीन साल की बच्ची का लीबिया में अपहरण कर लिया गया है। वहीं एजेंट उनको छोड़ने के नाम पर दो करोड़ की फिरौती मांगी है। 

विज्ञापन
Gujarati couple and their three-year-old daughter were kidnapped in Libya while trying to reach Portugal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के मेहसाणा जिले के एक दंपती और उनकी तीन साल की बेटी को पुर्तगाल में बसने की कोशिश के दौरान लीबिया में अगवा कर लिए जाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने परिवार की रिहाई के बदले दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि बदालपुरा गांव के निवासी किस्मतसिंह चावड़ा, उनकी पत्नी हीनाबेन और बेटी देवांशी इस घटना के शिकार हुए हैं। परिवार पुर्तगाल जा रहा था, जहां किस्मत सिंह का भाई पहले से रहता है।
विज्ञापन


बेंगाजी शहर में बनाया परिवार को बंधक
पुलिस के मुताबिक, परिवार 29 नवंबर को अहमदाबाद से दुबई पहुंचा था। वहां से उन्हें पुर्तगाल स्थित एक एजेंट की मदद से लीबिया के बेंगाजी शहर ले जाया गया, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। हिमांशु सोलंकी ने बताया कि जिले के बादलपुरा गांव का यह परिवार पुर्तगाल में रहने वाले एक एजेंट की मदद से यूरोपियन देश में बसने की योजना के साथ यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gujarat: विदेश में नौकरी का झांसा देकर साइबर गुलामी में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार, अब तक छह आरोपी पकड़े गए

परिजनों से संपर्क कर मांगी फिरौती
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल एजेंट भारतीय नहीं हैं। एसपी सोलंकी ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने मेहसाणा में रह रहे परिजनों से संपर्क कर फिरौती की मांग की है। मेहसाणा कलेक्टर एसके प्रजापति ने बताया कि पीड़ित परिवार के रिश्तेदार शुक्रवार को उनसे मिले थे। उन्होंने राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय को इस बारे में अवगत करा दिया है, ताकि परिवार की सुरक्षित रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed