गुजरात: तीन तलाक मिलने पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, कहा- इस्लामिक कानून के तहत मानना ही पड़ेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद द्वारा सोमवार को तीन तलाक विधेयक लाकर इसे गैरकानूनी घोषित किए जाने वाले दिन ही गुजरात में तीन तलाक का मामला सामने आया है। राजधानी अहमदाबाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने पर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की बात कह रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अहमदाबाद में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया, "उसने अपने लिए पैसे की व्यवस्था करने को कहा। जब मैंने इनकार कर दिया तो उसने हमारी बच्ची को जमीन पर पटक दिया और मुझे तीन तलाक दे दिया। इस्लामिक कानून के मुताबिक मुझे तलाक दे दिया गया गया है। मुझे इसे मानना ही पड़ेगा।"
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि महिला को तीन तलाक दिया गया है।
इंस्पेक्टर एफएम नायब ने कहा, "महिला के पति ने उसे कर्ज दिलाने के लिए कहा था और उससे कहा था कि अगर वह दस्तावेजों की व्यवस्था नहीं करती है, तो वह उसे तलाक दे देगा। हमें यह नहीं बताया गया है कि यह तीन तालक का मामला था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि यह वास्तव में तीन तालक का मामला है तो हम उसी के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।"
Inspector FM Nayab: He had asked her to get a loan &told her that if she doesn't arrange documents, he'll give her divorce. We haven't been told if it was a case of triple talaq. We're investigating the matter. If it's indeed a matter of triple talaq we'll take action accordingly pic.twitter.com/9DBW3pAgbL
— ANI (@ANI) July 31, 2019