{"_id":"66b02dfb917bb147790f5e55","slug":"gujarat-valsad-heavy-rains-updates-ndrf-rescue-operation-news-in-hindi-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Rains: वलसाड में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, संकट में फंसे सात लोगों की जान NDRF के जवानों ने बचाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Rains: वलसाड में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, संकट में फंसे सात लोगों की जान NDRF के जवानों ने बचाई
Mon, 05 Aug 2024 07:12 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड (गुजरात)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:12 AM IST
सार
गुजरात के वलसाड में भारी बारिश के कारण सात लोग फंस गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) कर्मियों ने हिंगलाज गांव में फंसे इन लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने वलसाड में सात लोगों को सुरक्षित बचाया (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारी बारिश के कारण उत्तराखंड, हिमाचल और गुजरात समेत कई राज्य प्रभावित हुए हैं। प्रभावित इलाकों की सूची में गुजरात के वलसाड का हिंगलाज गांव भी शामिल है। शनिवार-रविवार को हुई भारी बारिश के कारण ओरंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और सात लोगों की जान संकट में फंस गई। ऐसी आपदा के समय राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवान संकटमोचक बनकर उभरे और संकट में फंसे लोगों की जान बचाई। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सोमवार तड़के राहत और बचाव अभियान चलाया गया।
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया, हमें जिला प्रशासन से सूचना मिली कि लगातार बारिश और औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हिंगलाज गांव में सात लोग फंसे हुए हैं। नदी का पानी निचले इलाकों में तेजी से भरा। फंसे हुए लोगों में मछुआरे भी शामिल थे। उनके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था, क्योंकि गांव में पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था। ऐसे में NDRF की मुस्तैद टीम ने फंसे हुए लोगों को बचाया। बता दें कि वलसाड समेत गुजरात के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
नवसारी में भी जलभराव से बदतर हालात
शनिवार को वलसाड के वापी के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव की खबरें भी सामने आईं। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे पहले बीते 2 अगस्त को मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया था। नवसारी जिले में भी जलभराव की खबरें सामने आईं थी, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को जलमग्न इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम सौंपा गया था। एनडीआरएफ ने नवसारी के मिथिला नगरी में बाढ़ प्रभावित इलाके से एक बच्चे और एक बीमार महिला समेत पांच लोगों समेत कम से कम 30 लोगों को बचाया था।
विज्ञापन
वलसाड समेत कई इलाकों में बीते कई दिनों से मूसलाधाकर बारिश#WATCH | Valsad, Gujarat: Search & rescue operation carried out for seven fishermen stranded due to rise in water level of Auranga River.
विज्ञापन
(Source: NDRF) pic.twitter.com/0ZrL9Xvv8z — ANI (@ANI) August 4, 2024
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया, हमें जिला प्रशासन से सूचना मिली कि लगातार बारिश और औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हिंगलाज गांव में सात लोग फंसे हुए हैं। नदी का पानी निचले इलाकों में तेजी से भरा। फंसे हुए लोगों में मछुआरे भी शामिल थे। उनके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था, क्योंकि गांव में पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था। ऐसे में NDRF की मुस्तैद टीम ने फंसे हुए लोगों को बचाया। बता दें कि वलसाड समेत गुजरात के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Valsad, Gujarat: Inspector NDRF, Ramesh Kumar says, "We got information from the district administration that seven persons are stranded in Hinglaj village because of continuous rainfall and high tide in the Auranga River. The water from the river came to the nearest… https://t.co/sGvmLxwOOw pic.twitter.com/W8duDOvHzq
— ANI (@ANI) August 4, 2024