फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Vadodara communal violence, Four injured as two groups clash after road accident

नहीं थम रही हिंसा: अब गुजरात के वडोदरा में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में तीन घायल

Mon, 18 Apr 2022 10:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Apr 2022 10:32 AM IST
सार

दुर्घटना के बाद वाहन मालिकों के बीच बहस हो गई और जल्द ही दोनों समुदायों के सदस्य इसमें शामिल हो गए। कुछ देर बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Gujarat Vadodara communal violence, Four injured as two groups clash after road accident
गुजरात के वडोदरा में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

देश में सांप्रदायिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला है गुजरात के वडोदरा का जहां पुराने शहर इलाके में रविवार रात रावपुरा रोड पर एक सड़क दुर्घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। वहीं  इस घटना के बाद से पुलिस ने दंगा करने के आरोप में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बहस के बाद हिंसा, साईं बाबा की एक मूर्ति को तोड़ा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन मालिकों के बीच बहस हो गई और जल्द ही दोनों समुदायों के सदस्य इसमें शामिल हो गए। कुछ देर बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने धार्मिक स्थलों पर हमला किया और साईं बाबा की एक मूर्ति को तोड़ दिया।
विज्ञापन


अब स्थिति सामान्य: वडोदरा पुलिस आयुक्त
वहीं वडोदरा शहर के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह झड़प सड़क दुर्घटना को लेकर हुई और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अब स्थिति सामान्य है। हम शिकायत दर्ज कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहों पर विश्वास न करें: वडोदरा के पुलिस आयुक्त
वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने आगे लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि आप कुछ सुनते हैं, तो 100 डायल करके पुलिस से इसकी पुष्टि करें।  


हनुमान जन्मोत्सव के दौरान भी हुई थी हिंसा
बता दें कि यह घटना एक दिन बाद आई है जब देश भर के कई शहरों में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें देखी गईं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर हिंसा भड़क गई, जिसमें आठ पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हो गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ाते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो किशोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed