{"_id":"5f727a37e0f51c3c2b20bb12","slug":"gujarat-under-construction-building-collapsed-in-bawamanpura-in-vadodara-late-last-night-death-toll-may-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: वडोदरा में देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: वडोदरा में देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत
Tue, 29 Sep 2020 08:10 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 29 Sep 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
गुजरात: वडोदरा में गिरी इमारत का मलबा हटाते राहत कर्मी।
- फोटो : ANI
गुजरात के वडोदरा में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वडोदरा के बावामनपुरा इलाके में हुआ। वडोदरा के अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की ओर से मलबा हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत के मलबे में अभी भी छह लोगों के फंसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat: Three persons died after an under-construction building collapsed in Bawamanpura in Vadodara late last night. Rescue operation underway. pic.twitter.com/7xE1i1Xvjc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 28, 2020
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत करीब तीन दशक पुरानी है, इन दिनों इसके जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन सेवा के 30 कर्मचारी मौके पर हैं। हादसे में घायल हुए दो लोगों को शहर के एसएसजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।