फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Six held for attempting to steal ATM van with Rs 2.13 cr cash in Kutch

Gujarat: गुजरात में दो करोड़ रुपये से भरी एटीएम कैश वैन चोरी की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 06:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jan 2024 06:53 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर में एटीएम कैश वैन चुराने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर्मचारी नकदी को वैन में लोड करके पास के होटल में खाना खा रहे थे। तभी अपराधी डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करके वैन को लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Gujarat: Six held for attempting to steal ATM van with Rs 2.13 cr cash in Kutch
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के कच्छ जिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर 2.13 करोड़ रुपये से भरी एक एटीएम कैश वैन को चुराने का प्रयास कर रहे थे। जिनका वाहन चालकों और पुलिस ने पीछा किया। जिसके बाद उन्होंने इसको शहर के बाहरी इलाके में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों में दो नकदी प्रबंधन कंपनी के कर्मचारी हैं। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें पकड़ लिया गया था। 

विज्ञापन

होटल पर खाना खा रहे थे कर्मचारी
कच्छ (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक सागर बरमार ने बताया कि घटना जिले के गांधीधाम शहर के बैंकिंग सर्किल में शुक्रवार की सुबह हुई। तब नकदी प्रबंधन कंपनी के पांच कर्मचारी वैन में 2.13 करोड़ रुपये लोड करने के बाद पास के एक होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को एक बैंक से एकत्र की गई नकदी को दोपहर में शहर के विभिन्न एटीएम में जमा करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लीकेट चाबी से वैन में घुसा आरोपी
उन्होंने बताया कि जब कर्मचारी वैन को लॉक करने के बाद पास के एक होटल में खाना खा रहे थे। तभी कोई डुप्लिकेट चाबी का इस्तेमाल करके वाहन में घुस गया और इसको लेकर फरार हो गया। लूट का पता चलते ही एक कर्मचारी दीपक सठवारा ने तुरंत पुलिस को फोन किया। दीपक ने वैन का पीछा करने के लिए एक मोटसाइकिल सवार की मदद ली। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिर उसने भी अपने वाहन से वैन का पीछा किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने गठित की टीमें
उन्होंने बताया कि वैन ने दर्शित ठक्कर नाम के एक व्यक्ति की कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद जब वह नहीं रुकी तो वह उसका पीछा करने लगा। उसने दीपक सठवारा को लिफ्ट दी। जब उसे लगा कि एक कार और पुलिस का वाहन उसका पीछा कर रहे हैं। तो उसने वैन को शहर के बाहरी इलाके में छोड़ दिया। फिर अपने साथी के साथ दूसरी कार में फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि 2.13 करोड़ रुपये की नकदी के साथ वैन को बरामद करने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया। फिर अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। 

सभी छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और सूत्रों से जानकारी जुटाई। जिसके आधार पर वैन चलाने वाले दिनेश फाफल (21 वर्षीय) समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पांच आरोपियों की पहचान कच्छ जिले के निवासी राहुल संजोत (25 वर्षीय), विवेक संजोत (22 वर्षीय), राहुल बरोट (20 वर्षीय), नितिन भानुशाली (23 वर्षीय) और गौतम विंजोदा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed