फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Shiva temple gets crabs as offerings for wish fulfilment of ear pain relief

Gujrat: शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद में चढ़ाए केकड़े, कान के दर्द से राहत की पूर्ति की मनोकामना की

Thu, 19 Jan 2023 09:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 19 Jan 2023 09:47 PM IST
सार

मंदिर के पुजारी मनोज गोस्वामी ने कहा कि लोगों का मानना है कि शिवलिंग पर जीवित केकड़े चढ़ाने से उनकी मनोकामना पूरी होगी। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से कान का दर्द दूर हो जाएगा, जबकि अधिकांश श्रद्धालु फूल, पत्ते और दूध चढ़ाते हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Shiva temple gets crabs as offerings for wish fulfilment of ear pain relief
शिव मंदिर केकड़े का प्रसाद - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के सूरत में एक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जीवित केकड़ों को प्रसाद के रूप में चढ़ाए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेष रूप से कान की बीमारियों से हो रहे दर्द से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन


मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को प्रसाद चढ़ाया गया। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति के ठीक बाद आने वाले 'पौष' महीने की एक शुभ तिथि है। इसे यहां उत्तरायण भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यहां उमरा में तापी नदी के किनारे स्थित रामनाथ घेला महादेव मंदिर में 'शिवलिंग' पर केकड़े चढ़ाए गए।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी मनोज गोस्वामी ने कहा कि लोगों का मानना है कि शिवलिंग पर जीवित केकड़े चढ़ाने से उनकी मनोकामना पूरी होगी। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से कान का दर्द दूर हो जाएगा। जबकि अधिकांश श्रद्धालु फूल, पत्ते और दूध चढ़ाते हैं। वहीं, कई लोग जीवित केकड़े चढ़ाने के लिए इस दिन का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन द्वारा मछुआरों से केकड़ों को एकत्र किया जाता है। फिर उन्हें नदी में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रचलित मान्यता के अनुसार, जब भगवान राम तापी नदी के पास थे, तब एक केकड़े ने उनके पैर छुए थे। भगवान राम ने केकड़े को आशीर्वाद दिया था। तब से यह माना जाता है कि इस मंदिर में जीवित केकड़े चढ़ाने वालों की मनोकामना पूरी होती है और दर्द से राहत मिलती है। श्रद्धालु तृप्ति लश्करी ने खुशी जाहिर की कि उसे बुधवार को मंदिर में एक जीवित केकड़ा चढ़ाने में सफलता मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed