{"_id":"5d2e92058ebc3e6cbd38e105","slug":"gujarat-s-thakor-community-banned-keeping-mobile-for-virgin-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकोर समुदाय ने लड़कियों के मोबाइल रखने पर लगाई रोक, पकड़े जाने पर पिता देगा डेढ़ लाख का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाकोर समुदाय ने लड़कियों के मोबाइल रखने पर लगाई रोक, पकड़े जाने पर पिता देगा डेढ़ लाख का जुर्माना
Wed, 17 Jul 2019 09:54 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में ठाकोर समुदाय ने अपनी अविवाहित लड़कियों के मोबाइल रखने पर रोक लगा दी है। समुदाय का मानना है कि अविवाहित लड़कियों का मोबाइल रखना सही नहीं है। रविवार को ठोकर समुदाय के लोगों ने एक पंचायत रखी। जालोल गांव में हुई इस पंचायत में लड़कियों के मोबाइल रखने पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
गांव के लोग पंचायत के इस फरमान को अपना संविधान मानते हैं। पंचायत में समुदाय के लोग अपने लिए नियम तय करते हैं। इस नए नियम के अनुसार अविवाहित लड़कियों का मोबाइल फोन रखना ठाकोर समाज के नियम का उल्लंघन और अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
अगर किसी अविवाहित लड़की के पास से मोबाइल बरामद होता है तो उसके पिता को जुर्माने के तौर पर 1.5 लाख रुपये पंचायत के पास जमा कराने होंगे। इसके अलावा अगर लड़की घर वालों की सहमति के बिना शादी करती है तो उसे भी पंचायत ने अपराध माना है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि पंचायत ने समाजहित में भी कई फैसले लिए हैं। विवाह में फिजूलखर्ची रोकने के लिए डीजे और आतिशबाजी पर रोक लगाने का निर्णय भी किया गया है। मोबाइल फोन रखने और जुर्माना लगाने के मुद्दे पर चर्चा हुई है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है।