फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat's people set a new Guinness World Record title for most people doing Surya Namaskar

Gujarat: योग के बाद सूर्य नमस्कार कर लोगों ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने कही ये बात

Mon, 01 Jan 2024 01:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jan 2024 01:00 PM IST
सार

राज्य के नाम एक और नया रिकॉर्ड होने पर गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज, गुजरात ने एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Gujarat's people set a new Guinness World Record title for most people doing Surya Namaskar
सूर्य नमस्कार कर लोगों ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई

विस्तार

मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात के पाटन नामक स्थान से 30 किलोमीटर दक्षिण की ओर मोढेरा गांव में निर्मित है। यह सूर्य मन्दिर विलक्षण स्थापत्य और शिल्प कला का बेजोड़ उदाहरण है। इस मंदिर में नए साल की पहली सुबह के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि नए साल के सूर्योदय के साथ ही इस राज्य के लोगों ने एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्य नमस्कार कर यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लोगों को बधाई दी। 

विज्ञापन
  पीएम ने दी बधाई
इस बड़ी उपलब्धि के गवाह खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी बने। उन्होंने मोढेरा सूर्य मंदिर के कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि गुजरात ने नए साल का उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ स्वागत किया है। गुजरात के लोगों ने 108 स्थानों पर एक साथ सूर्य नमस्कार करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, 108 की संख्या हमारी संस्कृति में एक विशेष महत्व रखती है। आयोजन स्थलों में प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ
मोढेरा सूर्य मंदिर में सोमवार सुबह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निरीक्षक स्वप्निल डांगरीकर भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह यहां सूर्य नमस्कार करने वाले सबसे अधिक लोगों के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए आए थे। यह एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी ने भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास नहीं किया था। 

उन्होंने कहा कि सभी सबूतों को जांचने के बाद यह स्पष्ट है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों के सूर्य नमस्कार करने से एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। 


गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुशी जताई
वहीं, राज्य के नाम एक और नया रिकॉर्ड होने पर गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आज, गुजरात ने एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुजरात के लोगों ने 2023 में एक साथ योग करने वाले सबसे अधिक लोगों के लिए एक ही तरह का रिकॉर्ड बनाया था और आज फिर गुजरात ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह कार्यक्रम 108 स्थानों पर आयोजित किया गया था, जहां लाखों लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed