फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Rains Building falls several trapped Rescue operation Monsoon Season Flood Situation news and updates

Gujarat Rains: जूनागढ़ में भारी बारिश के बीच दो मंजिला इमारत गिरी, चार लोगों की मौत; अब भी कई फंसे

Mon, 24 Jul 2023 03:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 24 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

जूनागढ़ में रविवार सुबह तक 241 मिलीमीटर बारिश के बाद हर तरफ सैलाब की स्थिति है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Gujarat Rains Building falls several trapped Rescue operation Monsoon Season Flood Situation news and updates
गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बीच ढही इमारत। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में मानसून के बीच बारिश का कहर जारी है। इस बीच जूनागढ़ से एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार दोपहर को एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। बताया गया है कि जब यह घटना हुई, उस वक्त कई लोग बिल्डिंग में ही मौजूद थे। अब तक मलबे से चार शव बरामद किए गए हैं। फंसे हुए और लोगों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। राहत-बचाव कार्यों के लिए कई टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यह हादसा जूनागढ़ के कादियावाड़ क्षेत्र में हुआ। इमारत में कई सारी दुकानें और घर भी थे। एनडीआरएफ की एक टीम को भी मौके पर लगाया गया है। इसके अलावा दमकल और पुलिस के जवान भी लोगों को निकालने में जुटे हैं। जूनागढ़ में रविवार सुबह तक 241 मिलीमीटर बारिश के बाद हर तरफ सैलाब की स्थिति है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर नीरव शाह ने बताया कि मलबे से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है। हम यह नहीं कह सकते कि मलबे में कितने लोगों के फंसे हो सकते हैं। शाह ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। मलबा हटाने के लिए बुलडोजर तैनात किए गए हैं और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed