{"_id":"63eccf8dd1085da2a102a686","slug":"gujarat-many-killed-many-injured-as-jeep-hits-stationary-truck-latest-news-update-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से जीप ने मारी टक्कर, छह की मौत, आठ की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से जीप ने मारी टक्कर, छह की मौत, आठ की हालत गंभीर
Wed, 15 Feb 2023 05:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:56 PM IST
सार
डीएसपी केके पांड्या ने बताया कि घायलों को राधनपुर और पाटन के अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के पाटन में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हादसा रधनपुर के करीब हुआ। यहां सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को जीप ने पीछे टक्कर मार दी। जीप में करी 15 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अचानक जीप का टायर फट जाने की वजह से ड्राइवर ने जीप पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस के मुताबिक जीप वरही की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान संजूभाई फुलवाड़ी (50), दुदाभाई राठौड़ (50), राधाबेन परमार (35), काजल परमार (59), अमृता वंजारा (15) और पिनालबेन वंजारा के रूप में हुई है।