फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Loksabha Elections Amit Shah Gandhinagar

Gujarat: गांधीनगर में बोले अमित शाह- कार्यकर्ता लोगों को बताएं यह चुनाव भारत के लिए है, भाजपा के लिए नहीं

Sat, 16 Mar 2024 07:41 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:41 AM IST
सार

शाह ने कहा, भारत में लगभग 1500 पार्टियों में से भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है, जो मेरे जैसे एक छोटे से पार्टी कार्यकर्ता को जो पर्चे बांटता था और पार्टी कार्यक्रमों के लिए पर्दे लगाता था, उसे केंद्रीय मंत्री और पार्टी का अध्यक्ष बनाया।

विज्ञापन
Gujarat Loksabha Elections Amit Shah Gandhinagar
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को बताएं कि यह चुनाव भाजपा के लिए नहीं, भारत के लिए है। टिकट मिलने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर पहुंचे शाह ने शुक्रवार को प्रचार अभियान की शुरुआत की। चुनावी शंखनाद से पहले उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद शहर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे भाजपा को वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं और 400 से अधिक सीटें सुनिश्चित करें। 2019 में, शाह ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा को 5 लाख से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। तब भाजपा ने गुजरात में क्लीन स्वीप करते हुए राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटें जीत ली थीं।
विज्ञापन


चावड़ा अब भाजपा में हैं। गौरतलब है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसबीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने सीटों को लेकर आप के साथ यहां समझौता किया है, लेकिन अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पर्चा बांटने और पर्दे लगाने वाले को अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री बनाया
शाह ने कहा, भारत में लगभग 1500 पार्टियों में से भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है, जो मेरे जैसे एक छोटे से पार्टी कार्यकर्ता को जो पर्चे बांटता था और पार्टी कार्यक्रमों के लिए पर्दे लगाता था, उसे केंद्रीय मंत्री और पार्टी का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा, इस पार्टी ने एक गरीब परिवार के चाय बेचने वाले को इस देश का प्रधानमंत्री और विश्व नेता बनाया है। उन्होंने गांधी नगर से एक बार फिर उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed