{"_id":"62f39bd5bdeeb54f2775facb","slug":"gujarat-elections-2022-will-give-free-electricity-in-3-months-of-being-elected-here-says-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Elections: केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी, सरकार बनने पर मुफ्त बिजली और 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Elections: केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी, सरकार बनने पर मुफ्त बिजली और 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता
Wed, 10 Aug 2022 05:21 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 10 Aug 2022 05:21 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हमारी सरकार बनने के तीन महीने के अंदर बिजली मुफ्त करेंगे। आपके बकाया भी माफ कर देंगे और 24 घंटे बिजली देंगे।
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के मद्देनजर वादों का झड़ी लगा दी है। बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में एक जनसभा में कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये दोनों दल एक दूसरे से लड़ाई में उलझे रहते हैं, गुजरात का विकास आम आदमी पार्टी करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुफ्त बिजली सहित कई वादों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा, हम सत्ता में आएंगे तो वो सब करेंगे जो दिल्ली में किया और पंजाब में कर रहे हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस वाले ये नहीं करते। वो आते हैं, एक दूसरे को गालियां देते हैं और चले जाते हैं। पहली बार लोगों को एक अच्छा विकल्प मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमने पहली गारंटी दी कि गुजरात में हमारी सरकार बनने के तीन महीने के अंदर बिजली मुफ्त करेंगे। आपके बकाया भी माफ कर देंगे और 24 घंटे बिजली देंगे। हमने दूसरी गारंटी दी कि हमारी सरकार बनने पर हम सभी के लिए पांच साल में रोजगार का इंतजाम करेंगे।
रोजगार मिलने तक युवाओं को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। हम 10 लाख सरकार नौकरियों का इंतजाम करेंगे। हम छापे बंद करेंगे और व्यापारियों को खुलेआम व्यापार करने की छूट देंगे। हमारी सरकार बनने के बाद 18 साल से ऊपर की हर महिला को हजार रुपए महीना दिया जाएगा।