फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election result live: After victory of gujarat and himachal PM Modi addressed party cadre

गुजरात फतह के बाद PM मोदी ने दिया नारा, 'जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा'

Mon, 18 Dec 2017 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
gujarat election result live: After victory of gujarat and himachal PM Modi addressed party cadre
PM Modi - फोटो : ANI

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 'जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा' का नया नारा दिया।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि विकास के मार्ग से ही जनता की समस्याओं का समाधान होगा। इस जीत के लिए गुजरात और हिमाचल की जनता को शत शत नमन। जीएसटी लागू होने के बाद पिछले दिनों हुए यूपी चुनाव में भाजपा को भारी जन समर्थन मिला। कहा जा रहा था जीएसटी की वजह से यूपी में भाजपा का खात्मा होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'पिछले कई चुनावों में भाजपा को लगातार जीत मिली है जो कि सिर्फ विकास के मुद्दे पर ही मिल सकी है। लेकिन विकास का कोई मजाक उड़ाए ये देश स्वीकार नहीं कर सकता। बीजेपी पसंद हो या नहीं विकास डिरेल न करें क्योंकि देश में विकास की भूख है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 'देश रिफॉर्म  के लिए तैयार है। मिडिल क्लास की उम्मीदें बढ़ीं हुई है और देश को भ्रष्टाचार बर्दाशत नहीं। इस चुनाव में कांग्रेस के साथ कई ताकतें थी और हमारे खिलाफ कई षडयंत्र रचे गए, लेकिन जब एग्जिट पोल आया तो कुछ लोग परेशान नजर आने लगे।'

गौरतलब है कि इसके पहले पीएम मोदी जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो उनका विजेताओं सा स्वागत किया गया। फूलों की बौछार के बीच अपनी गाड़ी से उतरे प्रधानमंत्री का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पटका पहनाकर स्वागत किया। 

भाजपा के दोनों नेताओं के बीच जीत की मुस्कान का आदान प्रदान हुआ, जिसके बाद मोदी ने शाह की पीठ थपथपाकर उन्हें जीत की बधाई दी। जोश से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं के मोदी मोदी के नारों के बीच पीएम मोदी और अध्यक्ष अमित शाह मंच पर पहुंचे। उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे। 


इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत की यह गूंज हिमाचल की पहाड़ियों से गुजरात के सागर तक जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed