फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Jamnagar South Assembly Seat Profile And History

Jamnagar South Assembly Seat: यहां भाजपा के दिव्येशभाई ने खिलाया कमल, जानें जामनगर दक्षिण का चुनावी इतिहास

Thu, 29 Dec 2022 07:31 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 29 Dec 2022 07:31 PM IST
सार

Gujarat Election 2022: जामनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा ने दिव्येशभाई रणछोड़भाई अकबरी ने कांग्रेस के मनोजभाई गोरधनभाई कथीरिया को 62,697 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 86,492 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 23,795 वोट मिले। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Jamnagar South Assembly Seat Profile And History
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
जामनगर जिले की जामनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा ने दिव्येशभाई रणछोड़भाई अकबरी ने कांग्रेस के मनोजभाई गोरधनभाई कथीरिया को 62,697 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 86,492 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 23,795 वोट मिले। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आप रही। आप के प्रत्याशी विशाल राजबल त्यागी 16,585 वोट मिले जो कुल वोट का महज 12.49 फीसदी रहा। यानी, त्यागी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।  त्यागी समेत कुल 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। बसपा उम्मीदवार मकुबेन किशोरभाई राठौड़ (मीनाबेन) को महज 866 वोट मिले। वहीं, नोटा को 2,182 वोट मिले। 
विज्ञापन


2017 में भाजपा को मिली थी जीत 
जामनगर दक्षिण सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से भाजपा ने रणछोड़भाई फालदू को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के अशोक लाल को 16 हजार वोटों से हराया था। यहां कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। 2012 से पहले इस सीट का अधिकांश हिस्सा जामनगर सीट में आता था। जामनगर सीट पिछले तीन दशक से भी अधिक वक्त से भाजपा का गढ़ रही है। 1985 से 2022 तक इस सीट पर एक उपचुनाव समेत कुल 10 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन सभी चुनावों में जामनगर दक्षिण सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों को ही जीत मिली है। कांग्रेस को यहां केवल दो बार जीत मिली है। 1962 और 1980 के चुनाव में ही इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, एक-एक बार लोकदल, स्वतंत्र पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में जामनगर जिले में कांग्रेस को तीन तो भाजपा को मिली थी दो सीटें 
जामनगर उत्तर सीट जामनगर जिले में आती है। इस जिले में कुल 5 सीटें हैं। 2017 में जिले की पांच में से दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, तीन सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed