गुजरात चुनाव: दलित नेता जिग्नेश मेवानी पहुंचे दिल्ली, भाजपा पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिग्नेश ने इस संबंधा में भाजपा को एक खुला खत भी लिखा। खत में उन्होंने पिछले दिनों वायरल हुई पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की सीडी को राजनीति से प्रेरित बताया और इसे फर्जी करार दिया।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। आज पूरा गुजरात असंतोष के दौर से गुजर रहा है। दलित हो, पाटीदार हो या फिर आंगनवाड़ी और आशा में कार्यरत महिलाएं, सभी सड़कों पर हैं।
इससे पहले जिग्नेश ने ट्वीट करके कहा था कि हार्दिक पटेल तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं। सेक्स करना मूलभूत अधिकार है, किसी को आपकी निजता में दखल देने का अधिकार नहीं है। वहीं आज उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर ओपन लेटर लिखा है।
पढ़ें: 'पद्मावती' पर राजपूतों की चेतावनी, 'सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर रचा जाएगा'
इसमें उन्होंने लिखा है कि यह सीडी राजनीति के गंदे चेहरे को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी मिलकर 24 साल के एक नेता की आवाज को चुप कराने में लगी हुई है। मेवानी ने लिखा है कि बीजेपी उन मुद्दों पर फोकस करना चाहिए जो उसने 2012 के चुनावी घोषणा पत्र में लिखे थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के दो वीडियो वायरल होने के बाद हार्दिक चर्चा में बने हुए हैं। एक वीडियो में हार्दिक से मिलता जुलता कोई एक महिला के साथ होटल के एक कमरे में दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में हार्दिक की तरह दिखने वाला एक आदमी दो अन्य व्यक्तियों और एक महिला के साथ आराम करता हुए दिख रहा है।