{"_id":"636b59ef21d5950e4a735644","slug":"gujarat-election-congress-mla-bagha-barad-quits-congress-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Wed, 09 Nov 2022 02:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:19 PM IST
सार
तलाला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड़ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस एमएलए ने दिया इस्तीफा
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राज्य में बड़ा झटका लगा है। यहां के तलाला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भगवानभाई डी बराड ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा था। गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता व 11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा ने अपने बेटों राजूभाई राठवा व रंजीत भाई राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह सभी नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके कुछ देर बाद ही इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रभारी हिमांशु व्यास भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन