फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022: PM Modi on Gujarat tour from 20 to 22, will hold rallies and roadshows

Gujarat Election 2022 : 20 से 22 तक गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे रैलियां और रोडशो

Fri, 18 Nov 2022 04:42 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 18 Nov 2022 04:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पहले ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हवाईअड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश में सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: PM Modi on Gujarat tour from 20 to 22, will hold rallies and roadshows
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी 20 से 22 नवंबर तक गुजरात में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम की रैलियों और रोड शो का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उनके सौराष्ट्र से सूरत तक राज्यभर में कम से कम आठ कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है। 20 नवंबर को सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद पीएम का सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 22 को सुरेंद्रनगर, भरूच व नवसारी में तीन रैलियां करेंगे। 

विज्ञापन


89 रैलियों को संबोधित करेंगे नड्डा, केंद्रीय मंत्री
गुजरात में एक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर भाजपा शुक्रवार को 89 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी। इन रैलियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्रियों के अलावा वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कल ईटानगर में पहले ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पहले ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हवाईअड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश में सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


640 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस हवाईअड्डे से कनेक्टिविटी में सुधार और इससे क्षेत्र में कारोबार व पर्यटन में वृद्धि होगी। पीएम मोदी इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 8,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Gujarat assembly Election 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed