फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Palanpur Assembly Seat Profile and History

Palanpur Assembly Seat: अनिकेत ठाकर ने यहां 10 साल बाद खिलाया कमल, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Mon, 19 Dec 2022 06:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 19 Dec 2022 06:23 PM IST
सार

कांग्रेस के लिए लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले महेश पटेल एक बार फिर चुनावी मैदान में थे। भाजपा ने इस सीट पर अनिकेतभाई गिरीशभाई ठाकर को उतारा था। आप की ओर से रमेश नभानी मैदान में थे। 
  

विज्ञापन

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


बनासकांठा जिले की पालनपुर सीट चुनावी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रही है। इस बार कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक महेश कुमार पटेल को टिकट दिया था। हालांकि, इस बार उन्हें भाजपा के अनिकेतभाई ठाकर ने 26,980 वोटों से हराया।
विज्ञापन


इस सीट पर बसपा भी चुनावी मैदान में थी, इसने शैलेषभाई परमार को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार परमार को मात्र 1,267 वोट मिले और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के पुराने ट्रेंड्स पर बात करें तो भाजपा व कांग्रेस में कांटे का मुकाबला रहा है। इस चुनाव से पहले पिछले दो चुनावों से यहां कांग्रेस जीती थी। इससे पहले भाजपा को लगातार पांच चुनाव में इस सीट पर सफलता मिल चुकी है। 
  
2017 चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। कांग्रेस के महेश कुमार पटेल ने भाजपा के लालजी भाई प्रजापति को 17 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इससे पहले 2012 में भी कांग्रेस के महेश पटेल यहां से जीते थे। इस सीट पर अब तक हुए कुल 14 चुनावों में से भाजपा को छह तो कांग्रेस को चार बार जीत मिली है। वहीं, तीन बार जीत अन्य के खाते में गई है। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नतीजे आठ दिसंबर को आए।

2017 में बनासकांठा जिले की पांच सीटों पर जीती थी कांग्रेस
पालनपुर सीट, बनासकांठा जिले के अंतर्गत आने वाली 9 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 9 में से 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, चार सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed