{"_id":"637cd38817c5813f39743852","slug":"gujarat-election-2022-dhandhuka-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhandhuka Assembly Seat:2017 में हारे उम्मीदवार को भाजपा ने फिर दिया था टिकट, इस बार 34 हजार वोट से जीते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dhandhuka Assembly Seat:2017 में हारे उम्मीदवार को भाजपा ने फिर दिया था टिकट, इस बार 34 हजार वोट से जीते
Tue, 13 Dec 2022 04:14 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:14 PM IST
सार
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने कालूभाई डाभी को टिकट दिया था। हालांकि, कालूभाई को कांग्रेस के राजेश कुमार गोहिल के हाथों 5,920 वोटों से हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट सपा तो तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई।
अहमदाबाद की धंधुका सीट सत्ताधारी भाजपा के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रही। भाजपा ने इस चुनाव के लिए कालुभाई डाभी को अपना प्रत्याशी बनाया था। डाभी ने कांग्रेस के हरपालसिंह चुडासमा के खिलाफ 34,326 वोटों से जीत हासिल की। 2017 में कालुभाई कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए थे।
2017 में यहां कांग्रेस को मिली थी जीत
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा ने कालूभाई डाभी को टिकट दिया था। हालांकि, कालूभाई को कांग्रेस के राजेश कुमार गोहिल के हाथों 5,920 वोटों से हार झेलनी पड़ी थी। इस चुनाव में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी 14 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
2017 से पहले 2012 में इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। उस चुनाव में भाजपा की ओर से मैदान में उतरे लालजी भाई पटेल ने कांग्रेस के एमएम शाह को शिकस्त दी थी।
2007 में निर्दलीय ने रोका था भाजपा का विजयी रथ
उत्तर गुजरात की ये सीट लगभग दो दशक तक भाजपा के लिए मजबूत किले के रूप में रही है। पार्टी ने 1985 से लेकर 2002 तक अब तक हुए सभी चुनाव जीते। हालांकि, 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को निर्दलीय के सामने का मुंह देखना पड़ा और उसका विजयी रथ रुक गया। इसके बाद में भाजपा ने 2012 में जीत के साथ वापसी की लेकिन 2017 में इस बार उसे कांग्रेस के हाथों हार झेलनी पड़ी।
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने कालूभाई डाभी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर हरपालसिंह चुडासमा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।
2017 में अहमदाबाद जिले की 15 सीटों पर जीती थी भाजपा
धंधुका सीट अहमदाबाद जिले में आती है। इस जिले में कुल 21 सीटें हैं। 2017 में जिले की 21 में से 15 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, छह सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी।