फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022: BJP Candidate list Analysis Vijay Rupani to Nitin Patel

Gujarat Election: पूर्व CM समेत कई दिग्गजों ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, उन सीटों से कौन भाजपा उम्मीदवार?

Thu, 10 Nov 2022 02:32 PM IST
जयदेव सिंह स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 02:32 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई मौजूदा विधायकों ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। आइये जानते इन विधायकों की सीट पर किन्हें टिकट मिला है। किन सीटों पर अभी भी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: BJP Candidate list Analysis Vijay Rupani to Nitin Patel
इस बार भाजपा के कई बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 160 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया है। 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए 22 उम्मीदवारों का एलान बाद में किया जाएगा। पहले चरण में जिन 89 सीटों पर चुनाव होगा इनमें से 84 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। इसी तरह दूसरे चरण की 93 में से 76 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। 

विज्ञापन
उम्मीदवारों की सूची के लिए बुधवार को भाजपा की चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक से पहले कई मौजूदा विधायकों ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। आइये जानते इन विधायकों की सीट पर किन्हें टिकट मिला है। किन सीटों पर अभी भी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किन विधायकों ने किया था चुनाव नहीं लड़ने का एलान?

भाजपा की  सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई। बैठक से ऐन पहले कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने की चिट्ठी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को लिखी थी। इन नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व गृहराज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, पूर्व विधि एवं शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडासमा और पूर्व मंत्री सौरभ पटेल, प्रदेश अध्यक्ष रहे आरसी फलदू, भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे,  कौशिक पटेल, वल्लभ काकड़िया और योगेश पटेल शामिल थे।

जिन बड़े चेहरों ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था उनकी सीट पर क्या हुआ?

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। मेहसाणा सीट से नितिन पटेल की जगह मुकेश पटेल को उतारा गया है। धोलका सीट से किरीट सिंह डाभी उम्मीदवार होंगे। 2017 में यहां से भूपेन्द्र सिंह चूडासमा जीते थे। चूडासमा भी चिट्ठी लिखने वाले नेताओं में शामिल थे। बोटाद सीट से पूर्व मंत्री सौरभ पटेल की जगह घनश्यामभाई विराणी को टिकट मिला है। जामनगर दक्षिण से विधायक और पूर्व अध्यक्ष आरसी फलदू की जगह दिव्येश अकबरी उम्मीदवार होंगे।  

अहमदाबाद की नारणपुरा से जितेंद्रभाई पटेल भाजपा उम्मीदवार होंगे। उन्हें कौशिक पटेल की जगह टिकट मिला है। अहमदाबाद की ही ठक्करबापा नगर सीट से कंचनबेन रादड़िया को टिकट मिला है। यहां से मौजूदा विधायक वल्लभ काकड़िया ने भी चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।

Gujarat Election 2022: BJP Candidate list Analysis Vijay Rupani to Nitin Patel
रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा को भी टिकट मिला है। - फोटो : Instagram

क्या चुनाव नहीं लड़ने का एलान करने वाले कुछ विधायकों की सीट पर नए चेहरे नहीं उतारे गए हैं?

अहमदाबाद जिले की वटवा सीट से विधायक और पूर्व गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा की सीट से अभी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। भावनगर पूर्व से विभावरी बेन दवे की जगह अभी किसी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। दवे ने भी चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। इसी तरह वडोदरा की मंजलपुर सीट से भाजपा विधायक योगेश पटेल की सीट पर भी उम्मीदवार का एलान नहीं हुआ है। 

इस लिस्ट में कितनी महिलाओं को मिली जगह?

160 उम्मीदवारों की लिस्ट में 40 महिलाओं को जगह मिली है। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी सबसे चर्चित चेहरा हैं। जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से 2017 में भाजपा के धर्मेंद्र सिंह जडेजा जीते थे। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की सीट से भी महिला उम्मीदवार को टिकट मिला है। रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनाव की तारीखें क्या हैं?

पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण के लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, एक दिसंबर को चुनाव होगा। 

इसी तरह दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 20 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।

किस जिले में कब होगा चुनाव? 

पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा। 

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed