फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Abdasa Assembly Seat Profile and History

Abdasa Assembly Seat: कांग्रेस से आए प्रद्युम जडेजा इस बार BJP के टिकट पर विजयी, जानें पुराने ट्रेंड्स

Sat, 10 Dec 2022 12:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 10 Dec 2022 12:38 PM IST
सार

2017 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीते प्रद्युम्न सिंह जडेजा बाद में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में प्रद्युमन सिंह जडेजा भाजपा के टिकट पर जीते। इस बार वह भाजपा उम्मीदवार थे।   

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Abdasa Assembly Seat Profile and History
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में कच्छ जिले की अबडासा सीट राज्य की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक थी। इस सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक प्रद्युम्न सिंह जडेजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की ओर से उतरे मामद जुंग जत को 9,431 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

2017 में कांग्रेस ने सीट पर किया कब्जा
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के प्रद्युमन सिंह जडेजा जीते थे। उन्होंने भाजपा के छबीलभाई पटेल को नौ हजार सात सौ से अधिक वोट से हराया था। बाद में प्रद्युम सिंह जडेजा ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। 
जडेजा के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उप चुनाव हुए। इस उपचुनाव में प्रद्युमन सिंह जडेजा भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे। इस उपचुनाव में भाजपा के प्रद्युमन सिंह जडेजा ने कांग्रेस के शांतिलाल सेंघानी को 36 हजार से ज्यादा वोट से हराया।   
 

2012 चुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत

2012 में हुए चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस के छबीलभाई पटेल ने भाजपा के परसोत्तम भानुशाली को सात हजार वोट से हराया था। उस चुनाव में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। भाजपा इस सीट पर 1990, 2002 और 2007 में जीत दर्ज कर चुकी है। 1962 में यहां से स्वतंत्र पार्टी को जीत मिली थी। इसके अलावा सभी चुनावों में यहां कांग्रेस को जीत मिली है। 
 
विज्ञापन

दलित समुदाय इस सीट पर निर्णायक वोटर 
इस सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक प्रद्युम्न सिंह जडेजा को उतारा था। कांग्रेस से मामद जुंग जत मैदान में थे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने वसंतभाई वालजी खेताणी को टिकट दिया था। इस सीट पर गुजरात कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक शक्ति सिंह गोहिल का प्रभाव माना जाता है। यहां एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ।  
 

2017 में जिले की चार सीटों पर भाजपा ने दर्ज की थी जीत    
अबडासा सीट, कच्छ जिले के अंतर्गत आने वाली छह सीटों में से एक है। 2017 में जिले की छह में से चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed