फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat election 2017: Congress-Patidar agreement stuck between trust and right

ऐतबार और अधिकार के बीच फंसा है पाटीदार-कांग्रेस का करार, डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी

Sun, 19 Nov 2017 05:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
gujarat election 2017: Congress-Patidar agreement stuck between trust and right

गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति और कांग्रेस के बीच कभी हां कभी ना का खेल जारी है। इसका सबसे बड़ा कारण एतबार और अधिकार के बीच झूल रहा है, जिसके चलते दोनों के बीच चुनावी करार अंतिम रूप नहीं ले पा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पाटीदार नेताओं का कांग्रेस के प्रति एतबार तब टूटा जब शुक्रवार रात कांग्रेस नेताओं ने सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लेने की बात कही और कांग्रेस ने एनसीपी व जदयू के बागी नेता शरद यादव खेमे के लिए कुछ सीटें छोड़ने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दिल्ली के गुजरात भवन बुलाए गए चार पाटीदार नेताओं से कांग्रेस आलाकमान अथवा अन्य किसी नेता ने बातचीत नहीं की। पाटीदारों के आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस अभी तक कोई ठोस फार्मूला नहीं निकाल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात पाटीदार नेताओं के सुर बदलते ही कांग्रेस तत्काल डैमेज कंट्रोल में जुट गई। पार्टी पाटीदार नेताओं को नाराज नहीं करना चाहती है।

दरअसल दिल्ली आए पाटीदार नेता दिनेश बामनिया का कहना था कि उन्हें गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने दिल्ली बातचीत के लिए बुलाया था, जबकि उनकी न तो किसी से मुलाकात हुई और न ही बातचीत के लिए बुलाया गया।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस ने एनसीपी और शरद यादव से बातचीत की और सीटों पर तालमेल की घोषणा कर दी, लेकिन यह साफ नहीं है कि पाटीदारों के हिस्से कितनी सीटें आ रही हैं।

पाटीदारों ने तीस से अधिक सीटों पर दावा किया है, जबकि कांग्रेस दस से पंद्रह सीटें उन्हें सीधे तौर पर देने और कुछ पर उनकी पसंद का उम्मीदवार उतारने को तैयार है।


पाटीदार आंदोलन से जुड़े नेता कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे या फिर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार होंगे इसे लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।

कांग्रेस नेतृत्व हर हाल में हार्दिक पटेल के साथ समझौता और सीटों का तालमेल करना चाहता है। कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि हार्दिक पटेल के साथ बातचीत जारी है और एक-दो दिन में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed