फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2017: 68 percent voter turnout recorded in the first phase voting

गुजरात चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान, 68 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट

Sat, 09 Dec 2017 09:42 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 09 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Election 2017:  68 percent voter turnout recorded in the first phase voting
वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग

गुजरात विधान सभा के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 68 फीसदी मतदान हुआ। 182 सदस्यों वाली विधानसभा की लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 89 सीटों के लिए मतदान हुआ। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में 70.75 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


राज्य के वरिष्ठ उप निर्वाचन अधिकारी उन्मेश सिन्हा ने कहा कि राज्य में पहले चरण की 89 सीटों के लिए 68 फीसदी मतदान हुआ। शनिवार को जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हुआ उसमें राजकोट पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, मांडवी से कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल और अमरेली से परेश धनानी शामिल हैं। 
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के बीच इस लड़ाई में इस को चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे राहुल गांधी के लिए भी यह चुनाव लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। दूसरे चरण में शेष 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य में मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जनता को दिया धन्यवाद
वोटिंग खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने के लिए गुजरात के भाइयों और बहनों का आभार, धन्यवाद गुजरात। मैं देख रहा हूं हर गुजराती के प्यार और सहयोग से भाजपा ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है।’

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार
मतदान के दौरान शनिवार को वोट डालने वालों में क्रिकेटर, दूल्हा-दुल्हन और वयोवृद्ध लोग भी शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे, जिन्होंने पहली बार किसी चुनाव में वोट डाला।

राजकोट (पश्चिम) से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी शुरुआती घंटों में वोट डालने वालों में शामिल थे। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा भी अपने पिता अरविंद पुजारा के साथ वोट डालने आए थे। राजकोट के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद चेतेश्वर ने सभी मतदाताओं से अपना वोट डालने की अपील की।

वीवीपीएटी मशीन में देखा चुनाव चिह्न

Gujarat Election 2017:  68 percent voter turnout recorded in the first phase voting
demo pic

राजकोट जिले के गोंदल स्थित एक मतदान केंद्र में वोट डालने वाले एक दिहाड़ी मजदूर दंपति ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्होंने जिस पार्टी को वोट डाला, वोट उसी को गया क्योंकि वे ईवीएम के साथ लगाई गई वीवीपीएटी मशीन पर उसका चुनाव चिह्न देख रहे थे। सोमीबेन दंतनी ने कहा, ‘हमने जिस पार्टी को वोट दिया उस पार्टी का चिह्न वीवीपीएटी में देखा। 

शादी के जोड़े में डाला वोट
​भरुच में शादी के परिधान में एक दूल्हा-दुल्हन वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर आए।  साथ ही बारातियों ने भी भावनगर में अपना वोट डाला। दूल्हा-दुल्हन ने बताया कि वे विवाह स्थल के लिए रवाना होने से पहले अपना वोट डालना चाहते थे। 

दूल्हा भावेश राणा ने बताया, ‘मैं विकास के पक्ष में वोट डालने के लिए आया हूं। हमने शादी में जाने से पहले अपना वोट डालने का फैसला किया।’ स्वामीनारायण संप्रदाय के कई पुजारियों ने गोंदल के एक मतदान केंद्र पर अपने वोट डाले।

ब्लूटूथ से ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायत बेबुनियाद
पोरबंदर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह मोढ़वाडिया ने मेमनवाड़ा समेत मुस्लिम बहुल तीन पोलिंग बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायत की। उनका दावा था कि कुछ ईवीएम ब्लूटूथ जैसे डिवाइस से कनेक्ट पाईं गईं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीबी स्वैन ने शनिवार शाम बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। स्वैन ने कहा, आरोप जांच के दौरान गलत पाए गए। शिकायतकर्ता के मोबाइल से जो डिवाइस कनेक्ट बताया गया था, वह कोई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं बल्कि एक पोलिंग एजेंट का मोबाइल था। 

जामनगर जिले के गांव में चुनाव का बहिष्कार
राज्य में मोरबी के गजाड़ी गांव में स्थानीय लोगों के बहिष्कार के कारण एक भी वोट नहीं पड़ा। स्थानीय लोगों ने पानी की किल्लत के कारण चुनाव का बहिष्कार किया। अधिकारियों ने बताया कि गजाड़ी में 1000 मतदाता हैं। पहले चरण के मतदान में किसी ने भी वोट नहीं डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed