{"_id":"5a487ac44f1c1b0f788b5ce6","slug":"gujarat-deputy-cm-nitin-patel-says-he-is-going-to-take-his-charge-in-rupani-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: डिप्टी CM नितिन पटेल को मिला वित्त मंत्रालय, अमित शाह के एक फोन पर नाराजगी हुई दूर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: डिप्टी CM नितिन पटेल को मिला वित्त मंत्रालय, अमित शाह के एक फोन पर नाराजगी हुई दूर
एजेंसी/ अहमदाबाद
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नाराज उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से बातचीत के बाद ऐसा लगता है कि गुजरात सरकार में चल रहा संकट समाप्त हो गया है। देर शाम नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। पूर्ववर्ती सरकार में भी उनके पास ये मंत्रालय था। बता दें कि कैबिनेट में अपनी पसंद का मंत्रालय नहीं मिलने के कारण नितिन पटेल कार्यभार संभालने में देरी कर रहे थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह शाह से बातचीत और सरकार में उनके हैसियत के मुताबिक नंबर दो का मंत्रालय दिए जाने के आश्वासन के बाद पटेल कार्यभार संभालने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
Gujarat Deputy Chief Minister Nitin Patel gets finance ministry portfolio. #Gujarat
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 31, 2017
पटेल ने कहा, ‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से रविवार को बातचीत हुई और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मुझे मेरे पद के हिसाब से कैबिनेट में नंबर दो का मंत्रालय दिया जाएगा।’ हालांकि, पटेल ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्हें वित्त या शहरी विकास मंत्रालयों में से कौन सा विभाग मिलेगा।
पटेल ने कहा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी दोपहर में राज्यपाल ओपी कोहली से मुलाकात करेंगे और मुझे आवंटित नए विभाग के बारे में पत्र सौपेंगे।
पूर्ववर्ती सरकार में वित्त और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभालने वाले पटेल को इस बार सड़क और भवन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, नर्मदा, कल्पसर एवं अन्य परियोजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।