{"_id":"658f04dfa02c68870f02d48b","slug":"gujarat-cid-grills-20-passengers-of-nicaragua-bound-flight-sent-back-by-france-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: CID ने निकारागुआ जाने वाले विमान के 20 यात्रियों से की पूछताछ, अमेरिका में अवैध घुसपैठ का संदेह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: CID ने निकारागुआ जाने वाले विमान के 20 यात्रियों से की पूछताछ, अमेरिका में अवैध घुसपैठ का संदेह
Fri, 29 Dec 2023 11:12 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:12 PM IST
सार
गुजरात सीआईडी ने फ्रांस द्वारा वापस भेजे गए निकारागुआ जाने वाले विमान के 20 यात्रियों से पूछताछ की हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने के लिए उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने असली या जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
police demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सीआईडी ने फ्रांस द्वारा वापस भेजे गए निकारागुआ जाने वाले विमान के 20 यात्रियों से पूछताछ की हैं। एक संदिग्ध अवैध आव्रजन नेटवर्क का पता लगाने के लिए सीआईडी ने यात्रियों से पूछताछ की हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। बता दें 276 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाले विमान, एयरबस A340 को मानव तस्करी के संदेह में चार दिनों के लिए फ्रांस में रोक दिया गया था, जो 26 दिसंबर की सुबह मुंबई वापस लौंटा।
'अमेरिका में अवैध रूप से घुसने का था संदेह'
राज्य अपराध जांच विभाग(सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, उन यात्रियों में गुजरात के कम से कम 60 लोग शामिल थे, जो पहले ही अपने स्थानों पर पहुंच चुके हैं। मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लैटिन अमेरिका पहुंचने के बाद क्या उनकी अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोई योजना थी।
इसके पीछे के एजेंट को पहचाने की कोशिश- राजकुमार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, एसपी राजकुमार ने कहा कि उन्हें फ्रांस से वापस भेज दिया गया हैं। ऐसी अफवाह थी कि निकारागुआ में उतरने के बाद उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बनाई थी। साथ ही उन्होंने ने अपने बयान में बताया कि वे वहां पर्यटकके रूप में जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मैं हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यात्री के पीछे कौन एजेंट थे। उन्होंने बताया कि वापस आए 60 लोगों में से करीब 20 से एजेंसी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
वित्तीय लेन-देन की भी जांच करेंगे- पुलिस अधिकारी
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि हम यह पता लगाने के लिए उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने असली या जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। हम उनके वित्तीय लेन-देन की भी जांच करेंगे। हालांकि हमने पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन कोई भी तथ्य नहीं बता रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (अपराध) संजय खरात ने कहा था कि सीआईडी ने मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है।