{"_id":"63c2a115dbef0652c94a085c","slug":"gujarat-celebrates-uttarayan-festival-amit-shah-cm-patel-join-in-kite-flying-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarayan: गुजरात में मना उत्तरायण त्योहार; अमित शाह दर्शन करने पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, पतंगबाजी का लिया मजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uttarayan: गुजरात में मना उत्तरायण त्योहार; अमित शाह दर्शन करने पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, पतंगबाजी का लिया मजा
Sat, 14 Jan 2023 06:48 PM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:48 PM IST
सार
Uttarayan: गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने परिवार, दोस्तों और भाजपा नेताओं के साथ अहमदाबाद के वेजलपुर में त्योहार मनाया। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत परिवार के लोगों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते अमित शाह अपनी पत्नी के साथ।
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में उत्तरायण का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। सूर्य के उत्तरायण होने के मौके पर लोगें ने अपने घर की छतों और मैदानों में इकट्ठा होकर पतंगबाजी का मजा लिया। इस दौरान पूरे आसमान में रंग-बिरंगे पतंग लहराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने परिवार, दोस्तों और भाजपा नेताओं के साथ अहमदाबाद के वेजलपुर में त्योहार मनाया। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत परिवार के लोगों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उसके बाद गृह मंत्री अपनी पत्नी के साथ वेजलपुर के एक आवासीय सोसाइटी पहुंचे जहां उन्होंने एक स्थानीय भाजपा नेता के घर की छत पर पतंगबाजी का भी मजा लिया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में राजभवन पहुंचकर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल भी त्योहार मनाने दरियापुर पहुंचे और अपने पुराने दोस्तों और भाजपा नेताओं से मिले। उन्होंने भी वहां एक छत से पतंग उड़ाए।
हालांकि त्योहारों के दौरान कुछ दुखद हादसों की भी खबरें आईं। पुलिस के अनुसार मेहसाणा जिले के विसनगर शहर में एक तीन साल की लड़की का गला चायनीज मांजे के इस्तेमाल के कारण कट गया जिससे उसकी मौत हो गई। कई जगहों पर पतंगबाजी के दौरान पतंग के धागों में चायनीज मांजे के कारण और उंचाई से गिरने के कारण लोगों के घायल होने की खबरें आईं।