फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Cabinet portfolio allocation- CM Bhupendra Patel keeps these dept, know who else got other dept.

Gujarat: सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया विभागों का बंटवारा, खुद संभाले महत्त्वपूर्ण विभाग; जानें किसे क्या मिला

Fri, 17 Oct 2025 07:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 17 Oct 2025 07:40 PM IST
सार

Gujarat Cabinet Portfolio Allocation: गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर हुए कैबिनेट फेरबदल के बाद अब मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया गया है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने कई अहम विभागों को खुद के पास रखा है। वहीं डिप्टी सीएम हर्ष संघवी को गृह विभाग समेत कई जिम्मेदारियां मिली है।

विज्ञापन
Gujarat Cabinet portfolio allocation- CM Bhupendra Patel keeps these dept, know who else got other dept.
गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा - फोटो : ANI
loader

विस्तार

गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने कैबिनेट में विभागों का नया बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को गृह विभाग, पुलिस, आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, शराब और उत्पाद शुल्क, परिवहन, कानून और न्याय, खेल और युवा सेवाओं जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। उनके पास सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े कई अहम जिम्मेदारियां हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Gujarat: नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण, हर्ष सांघवी राज्य के नए डिप्टी सीएम; रिवाबा जडेजा को भी मंत्रीपद
विज्ञापन


कनुभाई देसाई को वित्त तो रुषिकेश पटेल को ऊर्जा
वहीं कैबिनेट मंत्री कनुभाई मोहनलाल देसाई को वित्त विभाग, शहरी विकास और शहरी आवास की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग राज्य की आर्थिक और शहरी योजनाओं के लिए अहम माना जाता है। जबकि मंत्री रुषिकेश गणेशभाई पटेल को ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स, पंचायत और ग्रामीण आवास, विधान और संसदीय कार्य विभाग सौंपे गए हैं। ये विभाग राज्य के ऊर्जा प्रबंधन और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवाबा जडेजा को मिले ये विभाग
वहीं राज्य कैबिनेट में शामिल भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा विभाग दिया गया है। इससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार पर उनका ध्यान केंद्रित रहेगा।


यह भी पढ़ें - गुजरात कैबिनेट फेरबदल: भूपेंद्र सरकार में 19 नए चेहरे शामिल; संघवी बने डिप्टी सीएम, जडेजा की पत्नी की नई पारी

भूपेंद्र कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या हुई 26
इससे पहले कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया था। वे तीन बार के विधायक हैं और फिलहाल मजुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल को मिलाकर मंत्रीपरिषद में 26 मंत्री हो गए हैं। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed