फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat bans padmavati cm vijay rupani says hurting sentiments of Rajputs

गुजरात में भी 'पद्मावती' बैन, सीएम बोले- राजपूतों की भावनाओं पर चोट करती है फिल्म

Wed, 22 Nov 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
gujarat bans padmavati cm vijay rupani says hurting sentiments of Rajputs
cm vijay rupani

पद्मावती फिल्म पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात में भी इस फिल्म पर ग्रहण लग गया है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि फिल्म पद्मावती राजपूतों की भावनाओं को प्रभावित करने वाली फिल्म है। इसलिए इस फिल्म को गुजरात में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


पद्मावती विवाद: ट्विंकल के बाद एक और एक्टर के बड़े बोल- 'मुझे अफसोस है कि मैं भारत में रहता हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा है कि हम अपने इतिहास को विकृत होने की अनुमति नहीं दे सकते। हम भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं लेकिन हमारी महान संस्कृति के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाता है।

गर्दन काटने जैसी धमकी के बाद, दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाले घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात


इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में इसकी रिलीजिंग से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐतिहासिक तर्कों क साथ छेड़छाड़ की गई है। शिवराज ने कहा था कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर पद्मावती जी के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्यों दिखाए गए हैं तो उस फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा। 

वहीं राजस्थान में भी पद्मावती फिल्म् के प्रदर्शन पर रोक की तैयारी है। सीएम वसुंधरा राजे ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से इस बारे में फीडबैक लिया। साथ ही सीएम राजे ने स्पष्ट किया कि यदि किसी की भावनाओं को इस फिल्म से ठेस पहुंचती है तो उसे प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed